piccan nuts benefits for health
piccan nuts benefits for health

Overview:क्या पीकन आपके लिए फायदेमंद हैं?

पीकन एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। सीमित मात्रा में सेवन करने पर पीकन वजन नियंत्रण और पाचन के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं। हालांकि, इनमें कैलोरी अधिक होती है, इसलिए संतुलित मात्रा में खाना ही सही रहता है।

Benefits of Pecans: पीकन एक तरह के नट्स होते हैं जो वैसे तो अमेरिका के हैं लेकिन हर देश का व्यक्ति इनका सेवन करना पसंद करता है। इनका सेवन करने से आप को काफी सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं

इनमें काफी सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं लेकिन इनमें कैलोरीज़ और फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है। इनका प्रयोग काफी सारे ऐपेटाइज़र और डिजर्ट के ऑप्शन में किया जाता है। इनका एक बटरी फ्लेवर होता है जो इन्हें खाने में काफी स्वादिष्ट बनाता है।

अच्छी बात तो यह है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी कुछ हद तक लाभदायक होते हैं। यह आपकी दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं और डायबिटीज के मरीज भी इनका सेवन कर सकते हैं। कुछ लोगों को इनसे एलर्जी भी होती है इसलिए इनका सेवन काफी ध्यान से करना चाहिए।

पीकन में मौजूद पौष्टिक तत्व

28 ग्राम पीकन में 196 कैलोरीज़, 2.5 ग्राम प्रोटीन, 20.5 ग्राम फैट, 5 ग्राम कार्ब्स, 2.7 ग्राम फाइबर मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें अन्य पौष्टिक तत्व जैसे थियामिन, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।

पीकन के स्वास्थ्य लाभ

दिल की सेहत के लिए लाभदायक

Heart
Keeps the heart healthy

पीकन मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड का एक काफी अच्छा स्रोत हैं, यह वह तत्व है जो आपके दिल की सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। एक स्टडी में यह भी देखने को मिला है कि जिन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज थी और इसका सेवन किया तो उनको अपनी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में भी मदद करते है। ऐसा होने पर दिल की बीमारियों का रिस्क अपने आप ही कम होता जाता है।

ब्लड शुगर को स्थिर करने में सहायक

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को स्टेबल करने में मुश्किल हो रही है तो पीकन का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर शुगर को ब्लड में एब्जॉर्ब होने से रोकता है। जो लोग डायबिटीज के साथ साथ ओवर वेट भी हैं उन्हें भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

दिमाग के लिए लाभदायक

इनका सेवन करने से आपकी दिमाग की सेहत को भी काफी सारे लाभ मिल सकते हैं। इसमें मोनो और पॉली अनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो दिमाग की सेहत में लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों को दिमागी समस्याओं का सामना काफी कम करने को मिलता है और इन्फ्लेमेशन में भी कमी देखने को मिलती है।

क्या पीकन का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट भी होता है?

वैसे तो इनका सेवन करने से आपको ढेरों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं लेकिन इनका सेवन करने से आपको कुछ एक नुकसान भी झेलने पड़ सकते है। कुछ लोगों को कुछ प्रकार के नट्स का सेवन करने से एलर्जी होती है इसलिए अपनी नट्स एलर्जी के बारे में अच्छे से जान लें और उसके बाद ही इनका सेवन करें। इनमें कैलोरीज़ की संख्या भी अधिक होती है इसलिए इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको मोटापा का सामना भी करना पड़ सकता है।

इनका सेवन कैसे करें ?

आपको एक बार में 28 ग्राम पिकन का सेवन ही करना चाहिए। आप इन्हें अपनी दही या सलाद वाली प्लेट में मिला सकते हैं। आप इन्हें मफ़िन और पैन केक आदि पर लगा कर भी खा सकते है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...