सर्दी में बनाएं मूंग दाल की तीन मजेदार रेसिपी: Moong Dal Recipe
Moong Dal Recipe

Moong Dal Recipe: प्रोटीन से भरपूर दालें सेहत के लिए जितनी फायदेमंद हैं यह स्वाद में भी उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं। मूंग की दाल का देख लें यह दाल पाचन में जितनी आसान है स्वाद में उतनी ही बेमिसाल। सर्दियों की बात जब आती है तो हमारे दिमाग मूंग की दाल के पकौड़े और हलुआ आता है। लेकिन अगर आप स्वाद में एक्सपेरिमेंट को करना पसंद करते है तो यहां हम मूंग की दाल की कुछ और मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं। जिन्हें खाकर आपको पेट भले ही भर जाए लेकिन मन कहेगा थोड़ा और चलेगा। तो बस फिर देस किस बात की। आप भी देखें कि मूंग की दाल की उन 3 रेसिपीज को बनाने का तरीका।

Also read : Moon Daal Namak Pare: अब चाय का मजा होगा दोगुना, घर पर ऐसे तैयार करें मूंग दाल के नमकपारे

हरी मूंग दाल की पंजीरी

सामग्री

  • मूंग दाल-250 ग्राम (धोकर तौलिए पर सुखाएं, लगभग 2 घंटे लगेंगे)
  • बादाम-150 ग्राम
  • तरबूज, कद्दू और सूरजमुखी के बीज-150 ग्राम
  • गुड़ की चीनी-200 ग्राम
  • किशमिश-150 ग्राम
  • अलसी-100 ग्राम
  • सोंठ-50 ग्राम पाउडर
  • अजवाइन-50 ग्राम
  • देसी घी-2 कप

ऐसे बनाएं

  • एक भारी तले या नॉन-स्टिक पैन में, साबुत मूंग को मध्यम धीमी आंच पर सूखा भून लें, जब तक कि इसमें भुनी हुई सुगंध न आ जाए। भुनने के दौरान इसे चम्मच से हिलाते रहना है।
  • भुनने के बाद इसे ठंडा होने रखें। इसके बाद इसे ग्राइंडर में पीस लें। यह एक पाउडर जैसा बन जाएगा।
  • अब जिस पैन में आपने मूंग को भूना था उसी पैन में, बादाम डालें, उन्हें भूनें, जब तक कि वे सुनहरे भूरे न हो जाएं। इसे मोटा-मोटा काट लें और पिसी हुई दाल में मिला दें।
  • इसके बाद पैन में बीजों को डालकर भूनें। भूनकर इन्हें ठंडा करें और मिक्सर में दरदरा पीस लें। आपको अलसी को भी सेंकना है।
  • पैन को पोंछकर उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। किशमिश डालें और तब तक भूनें जब तक वे फूल न जाएं और रंग न बदलने लगें। इसे तैयार पंजीरी सामग्री वाले कटोरे में डालें।
  • बस अब सभी सामग्री को मिक्स करना है। एक बड़ा बर्तन लें। इसमें सभी चीजों के साथ चीनी और सौंठ को मिलाएं।
  • अगर आपको मिश्रण सूखा लग रहा है तो अपने अनुसार घी की मात्रा और मीठा समायोजित कर सकते हैं।
  • इसे आप एयरटाइट कंटेनर में रखें। सुबह के समय दूध के साथ इसका सेवन करें। यह नई मांओं के लिए बहुत पौष्टिक है।

मूंग दाल मुगलई

Moong Dal Recipe
Moong Dal Mughlai

सामग्री

  • मूंग की दाल साबुत-2 कप
  • प्याज-1 स्लाइस में कटी हुई
  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च-2 बारीक कटी
  • नमक-स्वादानुसार

बघार के लिए

  • हल्दी-1 चम्मच
  • अदरक- 1 टुकड़ा बारीक कटा
  • घी- 1 बड़ा चम्मच
  • लौंग-6 से 7
  • साबुत मिर्च-8

ऐसे बनाएं

  • चूंकि यह साबुत मूंग दाल है। ऐसे में अगर आप इसे रातभर भिगोएं तो ज्यादा सही रहेगा। भिगाने के बाद आपको इसे सादा पानी से अच्छे से धोना है। वरना इसमें अलग सी महक आती है।
  • दाल धोने के बाद उसे अलग रख दें। पैन में मक्खन लें और इसमें प्याज को तलें। प्याज जब तल जाएं उसमें दाल, अदरक, हल्दी और नमक और हरी मिर्च को डालकर भूनें।
  • इसके बाद इसमें पानी डालकर पकने के लिए रख दें। 6 से 7 सीटी में यह बन जाएगी।
  • इसके बाद आप बघार तैयार करें। देसी घी लें इसमें साबुत मिर्च और लॉन्ग डालें।
  • बघार को दाल में डालकर इसे अच्छे से मथे। यह दाल बहुत ज्यादा पतली नहीं होती। दाल को और टेस्टी बनाने के लिए चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस ऊपर से डाल सकते हैं।

मूंग दाल का सूप

सामग्री

  • मूंग की दाल- आधा कप
  • घी- एक चम्मच
  • राई-1 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1/2चम्मच
  • उबली हुई सब्जियां-आधी कटोरी

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले मूंग की दाल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे प्रेशर कूकर में उबालें।
  • अब इसे अच्छे से मैश करें और एक साइड रख दें। इसमें उबली हुई सब्जियां डालें। और इसे अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको यह थोड़ा गाढ़ा लग रहा है तो पानी के साथ आंच पर थोड़ा पका लें।
  • अब घी, राई, जीरा, हींग और हल्दी पाउडर का बघार तैयार करें।
  • इसे आप मथी हुई दाल में स्वादानुसार नमक के साथ मिला लें। दाल सूप तैयार है।
  • सजावट के लिए हरा धनिए या करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।