इस बार होली में मेहमानों के लिए बनाएं बेसन की रंगबिरंगी मठरी: Besan Colourful Mathri
इस बार आपको बेसन से बनी रंगबिरंगी मठरी ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगने वाला है।
Besan Colorful Mathri: रंगों का उत्सव होली आने में अब बस कुछ दिन बचे हुए हैं। होली का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले रंग और पकवानों का नाम याद आ जाता है। होली की तैयारी महिलाएं एक दिन से नहीं बल्कि सप्ताह भर पहले से ही शुरू कर देती वह ऐसी कई रेसिपीज बनाकर रख लेती हैं जिससे वह मेहमानों को होली वाले दिन सर्व कर सके। ऐसे में अगर आप भी होली के लिए कुछ रंगबिरंगी रेसिपीज बनाना चाहती हैं, तो इस बार आपको बेसन से बनी रंगबिरंगी मठरी ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगने वाला है।
Also read: पार्टनर के लिए बनाएं कश्मीरी गुलाबी चाय
बेसन की रंगबिरंगी मठरी बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम बेसन
100 ग्राम मैदा
नमक
एक चम्मच बेकिंग सोड़ा
तेल
गुनगुना पानी
लाल, हरा और पीला फूड कलर
बेसन की रंगबिरंगी मठरी की पूरी विधि

होली पर बेसन से रंगबिरंगी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो सौ ग्राम बेसन और 100 ग्राम मैदा डालकर मिक्स करें। इसे मुलायम बनाने के लिए थोड़ा सा तेल डालें और फिर एक चम्मच नमक और 1/5 चम्मच बेकिंग सोड़ा डाल दें। अब सारी सामग्री को अपने हाथों से अच्छे से मिलाएं। अब इसमें गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि इसका डो को अधिक नरम नहीं होना चाहिए। डो बनाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद डो को अब चार बराबर भागों में चाकू की मदद से काट लें। एक भाग में रेड फूड कलर डालें और अच्छे से मिक्स करें। हाथों से अच्छे से गूंथते रहे, ताकि कलर पूरे डो में मिक्स हो जाए।
फिर अब दूसरे हिस्से में ग्रीन फूड कलर डालकर अच्छे से गूंथ लेंगे। तीसरे भाग में यलो फूड कलर डालकर हाथों से अच्छे से मिक्सकर डो बना लेंगे। ध्यान रखें कि चौथे भाग में कोई भी कलर नहीं डालना है। इसे बिना कलर का ही रहने देंगे और उसे हाथों से अच्छे से ठीक कर लेंगे। अब पहले रेड कलर वाले डो को चकले पर रख लें और इसे बेलन की मदद से एक बड़ी रोटी की तरह बेल लेंगे।अब पीले रंग के भाग को बेलकर रोटी जैसा बना लेंगे। फिर हरे रंग वाली रोटी बनाएंगे। अंत में बिना कलर वाले डो को भी बेल लेंगे। सारे डो बेल लेने के बाद अब सबसे पहले रेड कलर वाली रोटी रखेंगे। उसके ऊपर थोड़ा पानी ब्रश से लगाएंगे और फिर ग्रीन कलर वाली रोटी रखकर ब्रश से पानी लगाएंगे।
इसके बाद पीले रंग की रोटी रखकर पानी लगाएंगे और अंत में बिना कलर वाली रोटी रखेंगे। उसपर लेयर्ड रोटियों को रोल कर लेंगे और आखिरी सिरे पर पानी से ग्रीसिंग करके अच्छे से रोल कर लेंगे। अब चाकू की मदद से पतली स्लाइस में मठरी काट लेंगे। दूसरी ओर गैस पर गर्म होने के लिए पैन रख दें और उसमें तेल डालें। तेल गर्म हो जाने पर कलरफुल मठरियां डालेंगे। इस तरह सारी मठरियां फ्राई कर लें। अब होली पर आपकी बेसन से बनी रंगबिरंगी मठरी तैयार हैं।
