बेर फल से बनाएं ये तीन स्वादिष्ट रेसिपी: Jujube Fruit Recipes
Jujube Fruit Recipes

बेर फल से बनाएं ये तीन स्वादिष्ट रेसिपी: Jujube or Ber Fruit Recipes

बेर तो आप सभी ने कभी ना कभी खाया ही होगा। लेकिन आज हम आपको बेर से बनने वाली रेसिपीज के बारे में बताने वाले है।

Jujube Fruit Recipes: वसंत ऋतु की शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ बाजार में बेर भी भारी मात्रा में मिल रहे है। बेर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। बेर को आप ताज़ा या ड्राइड फॉर्म में खा सकते है। इस फल के सेवन से शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा में बेर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए चाइनीज़ डेट्स के नाम से फेमस इस फल से आप कई सारी रेसिपीज भी बना सकते है। इसलिए आज हम आपके लिए बेर से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपीज को लेकर आए है, तो चलिए जानते है।

Also read: 15 मिनट में तैयार करें डिनर के लिए ये 5 डिशेज़, जानें रेसिपीज

Jujube Fruit Recipes
Jujube Chutney

सामग्री

  • 8-10 बेर
  • 1 कप पुदीने का पत्ता
  • 4- 5 हरी मिर्च
  • आधा चम्मच काला नमक
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • चुटकीभर हींग
  • 1 चुटकी चीनी
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • बेर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले बेर को धोकर पानी से साफ कर लें।
  • फिर सारे में बेर में से बीज अलग कर लें। अब इनको छोटे- छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
  • अब एक जार में कटे हुए बेर, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, काला नमक, हींग, चीनी और नमक डालकर ब्लेंडर में पीस लें।
  • बेर की खट्टी- मीठी चटनी तैयार है। इसमें एक नींबू का रस मिलाकर डाल दें।
  • आप इसे रोटी, सब्जी या फिर चावल- दाल के साथ खा सकते है।
Jujube Dry Fruits Halwa
Jujube Dry Fruits Halwa

सामग्री

  • 2 कटोरी बेर
  • 1 कप घी
  • 2 कप दूध
  • 2 चम्मच मलाई
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • आधा कप शक्कर

बनाने का तरीका

  • बेर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बेर को धोकर साफ कर लें।
  • फिर सारे बेर में से बीज निकाल लें। इसके बाद सारे बेर को ग्रेट कर लें।
  • अब गैस पर गर्म कर लें। फिर इसमें 1 कप घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो ग्रेट किए हुए बेर को इसमें डालकर भूनना शुरू करें।
  • बेर को धीमी आंच पर भूनने रहें। जब इसमें से सौंधी खुशबू आने लगे, तो इसमें 2 कप दूध डाल दें।
  • अब दूध के साथ बेर को अच्छे से मिला लें। 10- 15 मिनट तक इसे पकाते रहें।
  • इसके बाद इसमें 2 चम्मच मलाई डाल दें। फिर इसे भी चम्मच की मदद से मिला लें।
  • अब इसमें शक्कर डालकर सुनेहरा होने तक अच्छे से भून लें।
  • तैयार है आपका स्वादिष्ट बेर का हलवा। इसे बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स के साथ सर्व करें।
  • आप चाहे तो इसमें कोकोनट पाउडर भी डाल सकते है।
Jujube Chaat
Jujube Chaat

सामग्री

  • 8-10 बेर
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच पिज्ज़ा सॉस
  • 1 चम्मच राई सॉस
  • 1 चम्मच टोमैटो सॉस
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • बेर की चाट बनाने के लिए सबसे पहले बेर को पानी से धोकर साफ कर लें।
  • फिर सभी बेर में से बीज को अलग कर दें। इसके बाद बेर को छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बाउल में कटे हुए बेर को रख लें। फिर इसमें पिज्ज़ा सॉस, राई सॉस और टोमैटो सॉस डालकर मिक्स कर लें।
  • फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, काला नमक,नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • तैयार है आपकी बेर चाट। इसे प्लेट में निकालकर सर्व करें।