Aloe Vera Drink Recipes
Aloe Vera Drink Recipes

Aloe Vera Drink Recipes: एलोवेरा एक औषधीय पौधा है, जिसे अनगिनत लाभ हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग एलोवेरा को अपने स्किन केयर या हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं। जबकि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी कम नहीं है। यह आपके डाइजेस्टिव हेल्थ का ख्याल रखता है और कब्ज या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि में राहत दिलाता है। जब आप एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको स्वयं को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

एलोवेरा को डाइट में शामिल करने का एक लाभ यह है कि इसमें कई के विटामिन व मिनरल्स जैसे विटामिन बी, सी, ई और फोलिक एसिड आदि पाया जाता है। वहीं, इसमें थोड़ी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक भी होता है। एलोवेरा में ऐसमैनन जैसे कंपाउंड भी होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह वजन को बैलेंस करने से लेकर हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना गया है। अगर आप एलोवेरा से मिलने वाले इन सभी फायदों को हासिल करना चाहते हैं और उसे एक बेहतरीन तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसकी मदद से कई तरह की अलग-अलग टेस्टी ड्रिंक्स बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख मे हम आपको एलोवेरा की मदद से बनने वाली कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

Also read: शरीर के लिए रामबाण है एलोवेरा जूस का सेवन: Aloe Vera Juice Benefits

Aloe Vera Drink Recipes
Aloe Vera and Cucumber Cooler

अगर आप अपनी थकान को दूर करना चाहते हैं और इसलिए एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो एलोवेरा और खीरे की मदद से इस मजेदार ड्रिंक को तैयार करवाएं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 कप एलोवेरा जेल
  • 1 खीरा, छिला हुआ और कटा हुआ
  • 1/4 कप नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 2 कप पानी
  • सजावट के लिए पुदीने की पत्तियां
  • बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका-

  • ब्लेंडर में एलोवेरा जेल, कटा हुआ खीरा, नींबू का रस, शहद और पानी डालें।
  • जब तक मिश्रण अच्छी तरह ब्लेंड ना हो जाए और मिक्स ना हो जाए, तब तक उसे ब्लेंड करें।
  • अगर चाहें तो मिश्रण को एक महीन जाली वाली छलनी से छान लें ताकि किसी भी तरह का गूदा निकल जाए।
  • तैयार कूलर को एक जग में डालें और कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  • बर्फ के टुकड़ों के ऊपर परोसें और पुदीने की पत्तियों से सजाएं।

अगर आप अपनी रेग्युलर ग्रीन टी को एक डिफरेंट टेस्ट देना चाहते हैं तो ऐसे में आप एलोवेरा ग्रीन टी बनाकर देखें।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप एलोवेरा जेल
  • 2 कप पानी
  • 2 ग्रीन टी बैग
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या मेपल सिरप (वैकल्पिक)
  • सजावट के लिए नींबू के टुकड़े

बनाने का तरीका-

  • पानी उबालें और ग्रीन टी बैग को 3-5 मिनट तक भिगोएं।
  • अब टी बैग निकालें और चाय को रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने दें।
  • एक ब्लेंडर की मदद से एलोवेरा जेल और ठंडी ग्रीन टी को ब्लेंड करें।
  • अगर आपको मीठा स्वाद पसंद है तो आप इसमें शहद या मेपल सिरप मिला सकते हैं।
  • अब आप एलोवेरा ग्रीन टी को एक जग में डालें और ठंडा होने तक फ्रिज में रखें।
  • गिलास में बर्फ डालकर उसके ऊपर परोसें। अब आप इसे नींबू के स्लाइस से सजाकर सर्व करें।
Aloe Vera Smoothie
Aloe Vera Smoothie

अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं तो ऐसे में एलोवेरा स्मूदी बनाना अच्छा विचार हो सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 कप एलोवेरा जेल
  • 1 केला
  • 1 कप पालक
  • 1 कप संतरे का रस
  • 1/2 कप ग्रीक योगर्ट
  • 1 बड़ा चम्मच शहद (वैकल्पिक)
  • बर्फ के टुकड़े

स्मूदी बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एलोवेरा जेल, केला, पालक, संतरे का रस, ग्रीक योगर्ट और शहद को ब्लेंडर में मिलाएं।
  • आप इसे स्मूथ और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें।
  • बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से ब्लेंड करें जब तक कि आपको मनपसंद कंसिस्टेंसी ना मिल जाए।
  • अब तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और तुरंत पीएं।
  • यह स्मूदी फ्रेश ही अच्छी लगती है। इसलिए, इसे बनाने के बाद बहुत देर तक रखने से बचें।

एलोवेरा लेमोनेड एक डिफरेंट रेसिपी है, जो आपको यकीनन काफी पसंद आएगी। इसे बनाना भी काफी आसान है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप एलोवेरा जेल
  • 1 कप नींबू का रस 
  • 4 कप पानी
  • 1/2 कप शहद (स्वादानुसार)
  • बर्फ के टुकड़े
  • गार्निश के लिए नींबू के टुकड़े और पुदीने के पत्ते

एलोवेरा लेमोनेड बनाने का तरीका-

  • एलोवेरा लेमोनेड बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में एलोवेरा जेल, नींबू का रस, पानी और शहद डालें।
  • जब तक मिश्रण अच्छी तरह से मिल न जाए, तब तक ब्लेंड करें।
  • अब आप एक बार इसे टेस्ट करें और ज़रूरत पड़ने पर मीठा एडजस्ट करें।
  • अब तैयार नींबू पानी को जग में डालें और कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • एलोवेरा लेमोनेड को बर्फ के टुकड़ों के ऊपर परोसें और नींबू के टुकड़ों और पुदीने के पत्तों से गार्निश करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...