इस तरीके से बनाकर रख लें होममेड चाय मसाला पाउडर: Chai Masala Powder
अक्सर लोग मार्केट से खरीदा हुआ चाय मसाला पाउडर का इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपको घर पर चाय मसाला पाउडर बनाने के बारे में बताने वाले है।
Chai Masala Powder: जैसे ही मौसम में बदलाव आता है, तो हम सभी खानपान में थोड़े- थोड़े बदलाव करने लगते है। घर में ऐसी चीजें बनने लगती है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हों। अधिकतर लोग सिंपल सी चाय में अदरक और काली मिर्च डालकर पीते है। कई लोग तो सर्दी, जुकाम और खांसी से बचने के लिए घर पर मसाले का पाउडर तैयार कर लेते है। इसकी वजह से कई लोग मार्केट से चाय मसाला पाउडर खरीदकर लाते है। हालांकि ये स्वास्थ्य के लिए उतना अच्छा ही माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आपके रसोई में रख हुए साबुत मसालों से चाय मसाला पाउडर बना सकते है? जी हां आप घर पर बहुत आसानी से होममेड मसाला पाउडर तैयार कर सकती है। इसलिए आज हम घर पर होममेड मसाला चाय पाउडर बनाने के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
Also read: शाम को स्नैक्स में ट्राई करें करेला सीख कबाब, जानें रेसिपी
क्या होता है चाय का मसाला

चाय का मसाला साबुत मसालों से बनाया जाता है। इसमें सौंफ, अदरक पाउडर और अन्य मसालों को पीसकर एक मिश्रण तैयार किया जाता है। इस पाउडर को चाय में डालने से स्वाद दुगना हो जाता है। ये पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। ये मसाला स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इस मसाले को बनाने के लिए 7-8 मसालों की जरूरत होती है।
सामग्री
- 12- 15 लौंग
- 14- 15 इलायची
- 10 काली मिर्च
- 3 चम्मच सौंफ
- 2 इंच दालचीनी
- आधा अदरक का सूखा टुकड़ा
- 4- 5 जायफल
- 8- 10 तुलसी के पत्ते
बनाने का तरीका
- चाय मसाला बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म करें।
- फिर इसमें लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, अदरक का सूखा टुकड़ा डालकर ड्राई रोस्ट कर लें।
- इसके बाद इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें। अब इलायची, सौंफ और जायफल को डालकर भून लें।
- रोस्ट हो जाएं, तो सभी मसालों को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- अगर आप सौंठ और जायफल का पाउडर इस्तेमाल करना चाहते है, तो आप साबुत जायफल और सूख अदरक को स्किप कर सकते है।
- जब सारे मसालें ठंडे हो जाएं, तो इसे ब्लेंडर में डालकर दरदरा पाउडर बना लें। फिर इसमें जायफल और सौंठ का पाउडर मिक्स कर लें।
- फिर एक बार दुबारा सारे मसालों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
- तैयार है आपका होममेड चाय मसाला पाउडर। आप इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर करें।
चाय मसाला को कैसे करें इस्तेमाल

- इस मसालें को चाय में डालने से स्वाद दुगना हो जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नही की ज्यादा डाल दें। सबसे पहले चाय बनाने के लिए 2 कप पानी गर्म कर लें।
- फिर इसमें चाय पत्ती, चीनी, घिसा हुआ अदरक डालकर उबला लें। फिर इसमें तैयार किया हुआ होममेड मसाला पाउडर डालकर उबाल लें। फिर इसमें 2 कप दूध डाल दें।
- जब अच्छे से चाय में उबाल आ जाएं, तो इसे सर्व करें। तैयार है आपकी मसाला चाय।
