श्वेता
चाय की पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो बालों की रंगत, चमक और विकास में मदद करते हैं।
बालों की खूबसूरती और मजबूती को बढ़ाने के लिए आप घर पर चाय की पत्ती का पानी आसानी से तैयार कर सकते हैं।
चाय की पत्ती का पानी बनाने के लिए एक बाउल में पानी गर्म करें। गर्म पानी में 2 से 4 चम्मच चाय की पत्ती डालें और 5 मिनट तक उबालें।
जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसको एक बाउल में छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
अब इस चाय के पानी से बालों को धोएं। चाय की पत्ती के पानी से बालों को धोते समय ध्यान रखें कि शैंपू या किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
बालों के टूटने, गिरने और झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार चाय की पत्ती के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
श्वेता