Ginger Tea Tips: सर्दियों में अदरक वाली चाय पीने का एक अलग ही आनंद है। सुबह शाम चाय पीना लगभग हर घर की आदत होती है और चाय से ही हमें बाकी के काम करने की एनर्जी प्राप्त होती है इसलिए चाय ऐसी बनानी चाहिए जिसे पीने से मन को काफी संतुष्टि प्राप्त हो। चाय में अधिक स्वाद एड करने के लिए इलायची, अदरक जैसे इंग्रेडिएंट्स का प्रयोग किया जाता है। अक्सर चाय में अदरक को शामिल करने के पीछे का तर्क यह होता है की इससे सर्दियों में होने वाला कॉमन फ्लू जैसे कोल्ड और खांसी आदि से राहत मिल सकती है। लेकिन कुछ लोगों को अदरक की वजह से चाय का स्वाद अच्छा नहीं लगता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि आप अदरक को गलत समय पर डाल रहे हों जिससे वह कड़वेपन को चाय में ला देता है। इसलिए अदरक का सही तरह से प्रयोग करना जरूर सीख लेना चाहिए। आइए जान लेते हैं अदरक वाली चाय बनाने का सही तरीका।
Also read: Tea: पीएं, ये तीन किस्म की चाय और बढ़ाएं अपनी भूख
इस तरह बनाएं अदरक वाली चाय
सबसे पहले आपको पानी, चीनी और दूध को एक बर्तन में डाल कर इन्हें एक साथ उबाल लेना है। अदरक को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर उसे अच्छे से कूट जरूर लें। अदरक डालने के बाद उसे एक मिनिट तक जरूर उबालना चाहिए।
अदरक को कद्दूकस भी कर सकते हैं
आप चाहें तो अदरक को कूटने या काटने का बजाए उसे कद्दूकस भी कर सकते हैं। ऐसा करने से अच्छे से चाय में अदरक मिक्स हो जाएगा। ऐसा करने से आपको चाय में इसका कड़वा स्वाद भी महसूस नहीं होगा।
अदरक के फायदे जरूर जान लें
अगर आप अदरक वाली चाय पीते हैं तो सर्दियों के समय इससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और आपको सर्दी, खांसी या वायरल फ्लू के लक्षणों से इसका सेवन करने से काफी लाभ मिल सकता है।
