दुर्गा पूजा में बनाएं बंगाली मिठाई खजूर मिष्टी दोई, जानिए हेल्दी रेसिपी: Khajur Mishti Doi Recipe
Khajur Mishti Doi Recipe

दुर्गा पूजा में बनाएं बंगाली मिठाई खजूर मिष्टी दोई, जानिए हेल्दी रेसिपी : Khajur Mishti Doi Recipe

खजूर मिष्टी दोई एक बंगाली मिठाई है, जिसे आप नवरात्रि में बना सकती हैं।

Khajur Mishti Doi Recipe: त्योहारों में मीठा बनाने की परंपरा कई सालों से चलती आ रही है। ऐसे में नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है और कुछ मीठा ना बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। खास तौर पर बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आप चाहे तो अपने मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए बंगाल की फेमस मिठाई खजूर मिष्टी दोई अपने घर पर बना सकती है। इसे बस खजूर, दूध और दही से बनाया जाता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और यह खाने में बेहद लाजवाब होता है।

Also read: व्रत में भूलकर भी खाली पेट न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है समस्याएं: Navratri 2023 Vrat Tips

खजूर मिष्टी दोई बनाने के लिए सामग्री

Khajur Mishti Doi Recipe

एक कप खजूर
5 कप दूध
आधा कप दही
केसर
पानी

घर पर इस तरह तैयार करें खजूर मिष्टी दोई

घर पर खजूर मिष्टी दोई बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में खजूर लें और उसमें जरूरत अनुसार गर्म पानी डालकर 40 मिनट के लिए अलग ढक कर रख दे। अब आपको कुछ समय बाद खजूर के बीज अलग करके मिक्सर में पीस लेना है। ध्यान रखें कि पेस्ट बिल्कुल गाढ़ा होना चाहिए। आपकों एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है।

अब गैस पर नॉन स्टिक पैन चढ़ाएं और उसमें चार कप दूध डालें। अब आप गैस को मिडियम फ्लेम पर रख दें और दूध में दो बार उबाल आने के बाद इसे ठण्डा होने के लिए फ्रीज में अलग रख दें।

जब दूध ठंडा हो जाए, तब खजूर की बनाई गयी प्यूरी डालते हुए इसे अच्छी तरह मिलाते रहें। आप प्युरी को दूध में अच्छे से मिक्स करें।

वहीं, अब बड़े बर्तन में दही को फेंटे और इसमें दूध और खजूर का तैयार किया गया मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आपकों इस मिश्रण को फ्रीज में 8 घंटे के लिए रख देना है। जब ये सेट हो जाए, तब इसमें केसर डालकर फिर कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दें।

हालांकि, खजूर मिष्टि दोई बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका खजूर और दही बिल्कुल ताजा रहना चाहिए। तभी इसमें स्वाद आएगा। क्योंकि यह सिर्फ तीन चीजों को मिलाकर बनता है। ऐसे में इन सभी चीजों का ताजा रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है खजूर मिष्टी दोई

Dates Benefits

खजूर मिष्टी दोई ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है। बल्कि यह हमारे सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आईए जानते हैं इसे खाने से क्या लाभ मिल सकते हैं।

  • खजूर मिष्टी दोई में खजूर का इस्तेमाल किया गया है और ये हमारे पाचन तंत्र और इम्यूनिटी सिस्टम के लिए लाभदायक है।
  • मिष्टी दोई हमारे वजन घटाने में भी मदद करता है। क्योंकि, इसमें चीनी या फैट मिल्क का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • खजूर हमारे हड्डियों को अंदर से मजबूत करता है। ऐसे में मिष्टी दोई खाने के लिए काफी फायदेमंद है।
  • खजूर मिष्टी दोई में फेट फ्री दही का प्रयोग किया जाता है, जिससे यह वेट लॉस के साथ ही पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...