शाम की चाय वाली चाट: Evening Tea Snacks
Evening Tea Snacks

Evening Tea Snacks: शादी में मिलने वाली चाट का कोई मुकाबला नहीं होता। फिर बात चाहे वड़ा पाव बाइट्स की हो या कुकुंबर सालसा की, सभी सामग्री एक से बढ़कर एक होती है। तो चलिए इस वेडिंग सीजन हम आपके लिए लेकर आए हैं शादियों में मिलने वाली चाट की मजेदार रेसिपी। इन रेसिपी की खास बात है कि इनमें से बहुत सी रेसिपी वेगन और ग्लूटन फ्री है। इनमें आपको बहुत से प्रयोग देखने को मिलेंगे। कुकंबर सालसा को ही ले लें, यह इन दिनों काफी मशहूर है।

Also read : सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों को कोसों दूर रखता है मेथी का लड्डू, घर पर ऐसे बनाएं झटपट: Methi Ladoo Recipe

कुकुंबर सालसा

Evening Tea Snacks
Evening Tea Snacks-Cucumber Salsa

सामग्री: लहसुन 3 कलियां, अदरक 1 इंच का टुकड़ा, तेज पत्ता 1, उबले हुए काबुली चने 3 कप, खीरा 2 कप, नींबू 1, प्याज 1 छोटी कटोरी, हरी मिर्च 6 से 7 बारीक कटी, टमाटर 3 से 4, गरम मसाले 2 चम्मच, नमक द चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, ऑलिव ऑयल 2 बड़े चम्मच, भुना जीरा पाउडर 1 चम्मच, अमचूर 1 चम्मच अमचूर, चाट मसाला स्वादानुसार, कॉर्न टॉर्टिला 12 ग्रिल्ड।
विधि: सबसे पहले प्याज, टमाटर, खीरे को बारीक काट लें। अब एक बड़ा सा बाउल लें। इसमें उबले हुए चने डालें। इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, ऑलिव ऑयल और दूसरे सभी मसालों को नमक और नींबू के साथ मिलाएं। इसके बाद आप इस सालसा को टॉर्टिला में रैप करें। तैयार है आपका कुकंबर सालसा।

मिनी वड़ा पाव बाइट्स

सामग्री: उबले हुए आलू 1 कप, लहसुन 1 बड़ा चम्मच, अदरक 1 चम्मच, हरी चटनी 2 बड़े चम्मच, लहसुन या मूंगफली की चटनी 4 बड़े चम्मच, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, इमली की चटनी 2 बड़े चम्मच, चने का आटा आधा कप, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी ½ चम्मच, रिफाइंड ऑयल, धनिया, जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्मच, जीरा 1 चम्मच, 1 स्लाइस ब्रेड, पानी आवश्यकतानुसार।
विधि: एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म होने पर जीरा, कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें। जब लहसुन और अदरक सुनहरे हो जाएं तो इसमें सभी मसाले पाउडर, नमक और मसले हुए आलू डालें। अच्छी तरह मिलाएं और आंच बंद कर दें। इसमें नींबू का रस और कटा हरा धनिया डालें। जब आलू का मिश्रण ठंडा हो जाए तो मिश्रण को 10-12 बराबर भागों में बांट लें और उसे वड़े का शेप दें। अब दूसरी ओर एक बर्तन में चने का आटा, नमक और मिर्च पाउडर मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और इसका एक गाढ़ा बैटर बनाएं।
अब तलने के लिए तेल गरम करें। जो आलू के गोले हमने तैयार किए हैं उन्हें बैटर में लपेट कर गर्म तेल में डालें। जब वे सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें टिशू पर रखें ताकि उनका तेल निकल जाए। अब आपके वड़े तैयार हैं। ब्रेड बास्केट के लिए, ब्रेड को कटर का उपयोग करके डिस्क में काटें या बस उसकी परतें काट लें। ब्रेड डिस्क को बेलन की सहायता से थोड़ा चपटा कर लें। एक मफिन पैन को चिकना कर लें और उसमें रखें। 350% पर 5-7 मिनट तक या हल्का सुनहरा होने तक तक बेक करें। इन ब्रेड बास्केट को 5 मिनट के लिए ठंडा करें। जब आप परोसने के लिए तैयार हों, तो वड़ा पाव के टुकड़ों पर वड़ा और सभी तरह की चटनियां डालकर सर्व करें।

चने की सब्जी के साथ आलू टिक्की

Aloo Tikki with Chickpea Curry
Evening Tea Snacks-Aloo Tikki with Chickpea Curry

सामग्री: आलू 3 मीडियम साइज के मैश किए हुए, पका हुआ क्विनोआ 1 कप, प्याज 1 छोटा बारीक कटी, हरी मिर्च 1, हरा धनिया ½ कप कटा हुआ, अदरक 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ, अजवायन ½ चम्मच, लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, काला नमक द चम्मच, नमक स्वादानुसार, ब्रेड का चूरा 1 बड़ा चम्मच (बाइंडिंग के लिए), चने की सब्जी या खट्टा-मीठा चना 2 कटोरी, कटा हुआ प्याज 1, कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, इमली की चटनी 1 बड़ा चम्मच, कटा खीरा 1 बड़ा चम्मच।
विधि: एक बड़े कटोरे में आलू को अच्छे से मैश कर सभी सामग्री डालकर इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। टिक्की का आकार दें और उन्हें थोड़े से तेल के साथ मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसे आप सॉस या अपनी किसी पसंद की सॉस के साथ भी आप सर्व कर सकते हैं। टिक्की छोले परोसने के लिए, पैटीज के नीचे या ऊपर कुछ चने की सब्जी डालें। उनके ऊपर कटा हुआ प्याज खीरा और हरा धनिया डालें। इसके बाद इस पर इमली की चटनी डालें।
नोट: अगर आप तली हुई टिक्की नहीं खाना चाहते तो ओवन में 15-20 मिनट के लिए 400ø पर भी बेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे एक से दो चम्मच तेल में तवे पर भी सेंक सकते हैं। आलू टिक्की में बाइंडिंग के लिए आप ब्रेड के बजाय गेहूं के आटे या चने के आटे का भी उपयोग कर सकते हैं। यह आलू क्विनोआ टिक्की मीठे और मसालेदार चने की सब्जी के साथ बहुत अच्छी लगती है। यह एक ग्लूटन फ्री रेसिपी है।

पॉपकॉर्न भेल रेसिपी

Popcorn Bhel Recipe
Evening Tea Snacks-Popcorn Bhel Recipe

सामग्री: अमेरिकन कॉर्न ½ कप, लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा 1 चम्मच, अमचूर 1 बड़ा चम्मच, मूंगफली भुनी हुई द कप, अनार के दाने द कप, हरा प्याज 1, टमाटर 1, ब्लैक ऑलिव 4, धनिया-पुदीना चटनी 1 बड़ा चम्मच, इमली चटनी 2 चम्मच, नींबू का रस 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, पॉपकॉर्न 2 कटोरी, हरी शिमला मिर्च द, चाट मसाला द छोटा चम्मच, नमकीन सेव/भुजिया 3 चम्मच, पॉपकॉर्न 1 कप।
विधि: सबसे पहले आप पॉपकॉर्न तैयार करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले पॉपकॉर्न ला सकते हैं या फिर घर में ही आसानी से बना सकते हैं। अब एक बड़ा बाउल लें। इसमें उबले हुए अमेरिकन कॉर्न, प्याज, टमाटर, अमचूर अनार और मूंगफली के दानों को मिला लें। इसके बाद इसमें ऑलिव, पुदीने की चटनी, इमली की चटनी, ऑलिव और चाट मसाला डालें।
अब इसमें नमक के साथ आपके तैयार किए गए पॉपकॉर्न और दूसरी बची सभी चीजें डालें। ऊपर से नमकीन भुजिया और नींबू का रस डालें। यह रेसिपी शाम की चाय के साथ बहुत अच्छी लगती है।
नोट: पॉपकॉर्न भेल रेसिपी एक फ्यूजन रेसिपी है। यह उन लोगों को बेहद पसंद आने वाली है जो खाने में तेल खाना पसंद नहीं करते। यह एक ग्लूटन फ्री वेज रेसिपी है, जिसमें पॉपकॉर्न के साथ हरी और इमली की चटनी का उपयोग किया गया है।

मटर ढोकला

सामग्री: हरी मटर 1 कप, हरी मिर्च 1, हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, मटर 1 कप, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच, चने का आटा/बेसन 1½ कप, फ्रूट सॉल्ट 1½ छोटा चम्मच, राई ½ छोटा चम्मच, तेल 6 चम्मच, ताजा नारियल 2 बड़े चम्मच, दही 2 बड़े चम्मच, करी पत्ते 10, पानी ½ कप, सूजी 4 बड़े चम्मच।
विधि: हरे मटर को थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में प्यूरी बना लें। इसके बाद इसमें चने का आटा, सूजी, मटर की प्यूरी, नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट, दही और नमक को एक साथ मिलाकर मुलायम घोल बना लें। अब बैटर में फ्रूट साल्ट मिलाएं। इसमें आप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें झाग आना शुरू हो जाना चाहिए।
स्टीमर के अंदर फिट होने वाले एक उथले बर्तन को चिकना करें और उसमें बैटर डालें। बर्तन को स्टीमर में रखें और मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक भाप में पकाएं। बीच में चाकू डालें और अगर वह साफ बाहर आ जाए तो इसका मतलब है कि आपका ढोकला तैयार है। गैस बंद कर दें और इसे लगभग 2-4 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर धीरे-धीरे निकालें और मनचाहे आकार में काट लें।
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता और मिर्च डालें और 20-30 सेकंड तक भूनें। इस तड़के को ढोकले पर डालकर ताजा नारियल और धनिये की पत्तियों से गार्निश करें।