वेजिटेरियन हैं तो ट्राई करें ये पांच तरह के कोफ्ते: Types of Kofta
Types of Kofta

Types of Kofta: हम सभी के घर में कोफ्ते अक्सर बन ही जाते हैं। अमूमन लोग अपनी पसंद व फूड हैबिट्स के अनुसार वेजिटेरियन व नॉन-वेज कोफ्ते तैयार करते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें कई अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। मसलन, कई बार ग्रेवी तैयार करके उसमें कोफ्ते डाले जाते हैं और लोग उन्हें रोटी, पराठा, नान या चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। इसी तरह, अगर स्नैक्स में कुछ अच्छा खाने का मन होता है, तब भी लोग अक्सर कोफ्ते बनाते हैं। इस दौरान कोफ्ते बनाकर उन्हें सॉस या चटनी के साथ सर्व किया जाता है। चाय के साथ ये एक बढ़िया स्नैक विकल्प साबित होते हैं।

कोफ्ते में आप कई तरह के कोफ्ते बना सकते हैं। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि वेजिटेरियन लोग अक्सर लौकी के कोफ्ते बनाना व खाना ही पसंद करते हैं। हो सकता है कि आपके घर में भी अब तक लौकी के कोफ्ते ही बनते आए हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ वेज कोफ्तों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं-

Also read: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता: Restaurant Style Malai Kofta

Types of Kofta
Types of Kofta-Lauki Kofta

जब भी कोफ्ते की बात होती है तो लौकी के कोफ्ते सबसे पहले दिमाग में आते हैं। लौकी, बेसन व कुछ मसालों की मदद से बनने वाले इन कोफ्तों का स्वाद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए आपको कद्दूकस की हुई लौकी, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी और गरम मसाला जैसे मसालों की जरूरत होगी। सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी का अतिरिक्त पानी निचोड़ लें। अब इसमें बेसन व मसालों को डालकर मिक्स करें। छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उन्हें सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। अब आप इन्हें ग्रेवी में डालकर सब्जी के रूप में खा सकते हैं या फिर इन्हें बतौर स्नैक्स भी सर्व किया जा सकता है।

पनीर कोफ्ता बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से एकदम सॉफ्ट होता है। इसे बनाने के लिए पनीर के अलावा उबले आलू, कॉर्नफ्लोर, सूखे मेवे (जैसे किशमिश और काजू), क्रीम, टमाटर और गरम मसाला आदि का इस्तेमाल किया जाता है। पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और आलू को मसालों के साथ मसलकर एक मिश्रण बनाया जाता है। अब इनकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर इसमें सूखे मेवे को स्टफ किया जाता है। फिर इन बॉल्स को डीप फ्राई किया जाता है। पनीर कोफ्ता स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, इसके लिए एक थिक ग्रेवी तैयार की जा सकती है, जिसे आमतौर पर टमाटर, काजू पेस्ट और क्रीम से बनाया जाता है। कोफ्ते को परोसने से ठीक पहले ग्रेवी में डाला जाता है ताकि वे नरम और मलाईदार बने रहें।

Palak Kofta
Palak Kofta

अगर आप कोफ्ता में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ऐसे में पालक कोफ्ता बनाया जा सकता है। पालक कोफ्ता का स्वाद काफी अलग होता है, जो खाने में लाजवाब लगता है। इसे पालक, पनीर, उबले आलू, हरी मिर्च, नमक, जीरा, गरम मसाला और बेसन आदि की मदद से तैयार किया जाता है। पालक कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को उबालकर बारीक काट लें। अब इसे मसले हुए पनीर, उबले आलू और मसालों के साथ मिक्स करें। तैयार मिश्रण को बॉल्स का आकार दिया जाता है, बेसन में लपेटा जाता है और डीप फ्राई किया जाता है। पालक कोफ्ता की ग्रेवी टमाटर बेस्ड या क्रीमी हो सकती है। यह पूरी से आपके टेस्ट बड पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की ग्रेवी खाना अधिक पसंद करते हैं। 

कच्चे केले का कोफ्ता खाने में बेहद ही लाजवाब होता है। हालांकि, अधिकतर घरों में इसे बनाया नहीं जाता है। लेकिन अगर आप इसे एक बार बनाएंगे तो यकीनन आपका मन इसे बार-बार बनाने और खाने का करेगा। इसके लिए आपको कच्चे केले, उबले आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और गरम मसाला जैसे मसालों की जरूरत होगी। कच्चे केले का कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले उबले कच्चे केले और आलू को मसालों के साथ अच्छी तरह मैश कर लें। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इसे छोटी-छोटी बॉल्स का आकार दें। फिर इसे गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें। कच्चे केले के कोफ्ते की ग्रेवी आमतौर पर टमाटर बेस्ड होती है और कोफ्ते को परोसने से पहले उसमें उबाला जाता है।

Mixed Vegetable Kofta
Mixed Vegetable Kofta

मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता की खास बात यह होती है कि इसे कई अलग-अलग तरह की सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है। इसलिए, जब आप घर पर मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाते हैं तो उसमें अपनी पसंद की सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन घरों में लोग सब्जियां खाना पसंद नहीं करते हैं, वहां पर आप मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाकर सर्व कर सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाने के लिए आप गाजर, मटर, आलू, बीन्स जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आपको बेसन, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला व कुछ अन्य मसालों की जरूरत होगी। मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाने के लिए पहले अलग-अलग सब्जियों को उबाला व मैश किया जाता है। अब आप इन्हें मसालों और बेसन के साथ मिक्स करें। मिश्रण की मदद से बॉल्स बनाएं और उन्हें डीप-फ्राई करें। मिक्स वेजिटेबल कोफ्ता बनाते समय आप ग्रेवी टमाटर से लेकर क्रीमी तक बना सकते हैं। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...