फ्रिज में हरा धनिया रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक बनी रहेगी ताजगी: Store Coriander
Store Coriander

फ्रिज में हरा धनिया रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक बनी रहेगी ताजगी

How to Store Coriander : धनिया को स्टोर करके लिए आप कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं धनिया किस तरह से करें स्टोर?

Store Coriander: मार्केट में फ्रेश-फ्रेश धनिया देखकर हम घर ले आते हैं, लेकिन अगले ही दिन यह धनिया सूखा और बेजान सा हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर धनिया को फ्रेश कैसे रखें। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे आप को लंबे समय तक फ्रेश कर सकते हैं। जी हां, धनिया को भी आप अपने घर में फ्रेश कर सकते हैं, इसके लिए आपको बस कुछ आसान से ट्रिक फॉलो करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं धनिया कैसे लंबे समय तक रखें फ्रेश?

Also Read: पनीर कुलचा बनाने के लिए ये वीडियो जरूर देखें

फ्रिज में अगर आप धनिया स्टोर करके रख रहे हैं, तो सबसे पहले कुछ टिशू पेपर और एक एयर टाइप डिब्बा ले लीजिए। इसके बाद दोनों की मदद से आप धनिया को लंबे समय तक स्टोर करके रखें। इसके लिए सबसे पहले धनिया की पत्तियों को अच्छी तरह से छांट लें। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए पंखे में सुखा लें, ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। अब इस धनिया को टिशू पेपर में रैप करके डिब्बे में बंद करके रख दें। इस तरह से धनिया को स्टोर करके रखने से धनिया करीब 1 सप्ताह तक फ्रेश रहेगा।

धनिया को प्लास्टिक बैग में स्टोर करके भी लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है। इस तरह से धनिया को रखने से दो सप्ताह तक धनिया फ्रेश रहेगा। इसके लिए सबसे पहले धनिया को धोकर अच्छी तरह से सुखा लेंष अब इसमें टिशू पेपर लपेट लें। इसके बाद इसे प्लास्टिग बैग में डालकर अच्छी तरह से पैक कर लें। ध्यान रखें कि प्लास्टिक बैग खुला नहीं होना चाहिए। इस तरह धनिया स्टोर करने से करीब 2 सप्ताह तक ये फ्रेश रहेगा।

धनिया को स्टोर करने के लिए आप पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रिज की जरूरत नहीं हो सकती है। पानी में धनिया को फ्रेश करने के लिए धनिया के जड़ वाले हिस्से को आधा पानी में डुबो दें और किचन काउंटर के ऊपर रख दें। ऐसा करने से धनिया 4 से 5 दिनों तक फ्रेश रहेगा। अगर आपके पास फ्रिज है, तो आप इस तरह से भी धनिया को फ्रिज में रख सकते हैं।

दो सप्ताह से अधिक समय तक अगर आप धनिया को स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 मलमल का कपड़ा लें। अब इसमें धनिया के पत्तियों को सुखाकर इसे मलमल के कपड़े में लपेटकर रख दें। ऐसा करने से धनिया काफी दिनों तक फ्रेश रहेगा। ध्यान रखें कि मलमल के कपड़े में धनिया को स्टोर करके समय इसके डंठल को अच्छी तरह से काट लें।

धनिया को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इन आसान से तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको धनिया फ्रेश रखने में काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी।