ईद पर चांद सी नजर आएंगी आप, जब माथे पर चमकेगा मांग टीका, जानिए क्या है लेटेस्ट ट्रेंड: Maang Tikka for Eid
Maang Tikka for Eid

Overview:

इन दिनों ओवरसाइज चीजों का ट्रेंड चल रहा है। ओवरसाइज जींस और टीशर्ट के साथ ही मांग टीके में भी यही ट्रेंड फॉलो किया जा रहा है।

Maang Tikka for Eid: रमजान का पाक महीना चल रहा है और ईद-उल-फितर नजदीक है। चांद के दीदार के साथ ही देशभर पर यह पर्व मनाया जाएगा। 9 अप्रैल, 2024 को चांद का दिखने पर 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाया जा सकता है। हर कोई इस खास दिन की तैयारियों में जुटा है। शॉपिंग का दौर चल रहा है। हर कोई इस खास दिन पर और भी खास नजर आना चाहता है। अगर आप भी इस दिन चांद सी चमक अपने चेहरे पर चाहती हैं तो मांग टीका लगाकर यह ख्वाहिश पूरी कर सकती हैं। मांग टीका इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। कम मेकअप में भी आप मांग टीके से हैवी और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।

इन दिनों ओवरसाइज चीजों का ट्रेंड चल रहा है। ओवरसाइज जींस और टीशर्ट के साथ ही मांग टीके में भी यही ट्रेंड फॉलो किया जा रहा है। अगर आप भी फैशन के अनुसार चलने वालों में से हैं तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये ओवरसाइज कुंदन मांग टीका आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बहुत लाइट मेकअप में भी आप इस मांग टीके से हैवी लुक पा सकती हैं।

अगर सिंपल, सोबर और एलिगेंट लुक चाहिए तो आप डायमंड मांग टीका ट्राई कर सकती हैं। कृति सेनन की तरह आप यह क्यूट मांग टीका लगा सकती हैं। यह छोटा सा मांग टीका आपके लुक में बड़ा बदलाव कर सकता है। खास बात ये है कि ये हर किसी आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा। इसके डायमंड की चमक से आपका चेहरा भी दमक उठेगा।

सारा अली खान फैशन आइकन हैं। वो हमेशा कुछ डिफरेंट लुक अपनाने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी कुछ अलग ज्वेलरी वियर करना चाहती हैं तो सारा की तरह कॉइन मांग टीका चुन सकती हैं। यह मीडियम साइज मांग टीका आपको शानदार लुक देगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की पसंद हमेशा से ही काफी क्लासिक रही है। वे कोशिश करती हैं कि हमेशा सबसे अलग और अच्छी दिखें। अपने इस उद्देश्य में वो हर बार सफल भी होती हैं। अदिति का यह ओवर साइज डायमंड पोलकी मांग टीका आपका दिल जीत लेगा। इसके साथ आपको किसी और ज्वेलरी की जरूरत ही नहीं है। इस मांग टीके को लगाकर आप भीड़ में अलग नजर आएंगी।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे यंग गल्र्स के लिए फैशन का दूसरा नाम है। यह एक्ट्रेस जो भी वियर करती है, वहीं ट्रेंड का हिस्सा बन जाता है। अगर आप भी फैशन और स्टाइल के साथ चलने वालों में से हैं तो अनन्या की तरह ऑक्सीडाइज मांग टीका और ज्वेलरी वियर करें। इससे आपको ब्यूटिफुल लुक मिलेगा। इस तरह की ज्वेलरी सभी आउटफिट्स पर अच्छी लगती है।