साड़ी के साथ पहनें ब्लाउज के ये डिज़ाइन, नज़रें नहीं हटा पाएंगे लोग: Latest Blouse Designs
Latest Blouse Designs

साड़ी के साथ पहनें ब्लाउज के ये डिज़ाइन्स, नज़रें नहीं हटा पाएंगे लोग : Latest blouse designs

ट्रेडीशनल आउटफिट भी महिलाओं के लुक को आकर्षक बनता है आपके जहन में आ रहा होगा कैसे तो ऐसे में बता दे कि मौजूदा समय में साड़ी को मॉडर्न टच दिया जा रहा है।

Latest Blouse Designs: मॉडर्न समय में महिलाओं का साड़ी पहनने का तौर तरीका बदल गया है। ऐसे में उनके ब्लाउज के डिजाइन में भी बदलाव आया है। ये डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी कारगर साबित होते है।आजकल लोग सेलिब्रिटी के साड़ी पहनने के सलीके से लेकर उनके ब्लाउज के डिजाइन को कॉपी करने से पीछे नहीं हटते तो चलिए आज ऐसे ही कुछ खास तरह के ब्लाउज डिजाइन के बारे जानते है।

ट्रेडीशनल आउटफिट भी महिलाओं के लुक को आकर्षक बनता है आपके जहन में आ रहा होगा कैसे तो ऐसे में बता दे कि मौजूदा समय में साड़ी को मॉडर्न टच दिया जा रहा है। जैसा कि भारतीय महिलाओं को साड़ियां पहनना बेहद पसंद है लेकिन उनका लुक तभी आकर्षक नजर आता है। जब उनका ब्लाउज का डिजाइन अच्छा हो तो चलिए ऐसे ही कुछ गिने चुने साड़ी के ब्लाउज के डिजाइन पर नजर डालते हैं जोकि आपके लुक को प्रभावी बनाने में काफी सहायक है।

Also read: इस फेस्टिव सीजन पहने डिजाइनर और स्टाइलिश ब्लाउज

स्लीवलेस ब्लाउज

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने को बोल्ड दिखाने के लिए स्लीवलेस के लिए डिजाइन ढूंढती रहती है तो ऐसे में आपके लिए स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करना सबसे अच्छा चॉइस साबित होता है। स्लीवलेस ब्लाउज पहनने से लुक महिलाए काफी आकर्षक नजर आती  है।आपको स्लीवलेस ब्लाउज में तमाम तरह के विकल्प मिल जाएंगे।

सिंपल डिजाइन के ब्लाउज

अगर आप सिंपल डिजाइन के ब्लाउज पहनने  का शौक रखती है तो आप राउंड नेक ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इससे आपका लुक काफ़ी आकर्षक हो।वहीं आप अपनी इच्छा के मुताबिक ब्लाउज में फूल या हाफ स्लीव का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप घर के फंक्शन या शादी वगैरह में ब्राइट या डार्क कलर की साड़ी के साथ पहन सकते है।

वी नेक स्टाइल ब्लाउज

वही आप एक अन्य ब्लाउज की डिजाइन में वी नेक स्टाइल ब्लाउज भी ट्राई कर सकती है।इस तरह के ब्लाउज को पहनना के दौरान आप चाहे तो इसमें पीछे की तरफ डोरी लगवा सकते हैं।ये न केवल आपको फ्रंट से अच्छा लुक देगा बल्कि पीछे से भी ये आपके लुक को बेहद आकर्षक बनाएगा।ये आप किसी खास पर्व या सगाई के मौके साड़ी के साथ पहन सकते है।

स्वीटहार्ट ब्लाउज

मौजूदा समय में स्वीटहार्ट ब्लाउज महिलाओं के बीच काफी ट्रेड में है। आप अपनी पसंद के अनुसार इस तरह के ब्लाउज को बकायदा कस्टमाइज्ड करवा सकते हैं इसमें कोई शक नहीं है। इस तरह के ब्लाउज साड़ी हैवी साड़ी पर बेहद खूबसूरत लुक देता है। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस खास मौके के लिए इस तरह के ब्लाउज साड़ी के साथ पहनना चाहते है।ये लगभग हर मौके पर साड़ी के साथ पहना जा सकता हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज़

आजकल हॉल्टर नेक ब्लाउज़ काफी ट्रेंड में हैं। शादी हो या किटी पार्टी या फिर कोई ऑफिस इवेंट, आप हॉल्टर नेक ब्लाउज़ को वियर करके छा सकते हैं। अगर आप डीपनेक ब्लाउज़ आपको अनकंफर्टेबल फील देते हैं, तो आप इस तरह के हॉल्टर नेक ब्लाउज़ ट्राई कर सकती हैं। आपकी कॉलरबोन को हाइलाइट करते हुए ये ब्लाउज़ काफी ज्यादा स्टाइलिश और फैशनेबल लगता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...