Footwear for Bridal: दुलहन ने अपने लिए शादी का जोड़ा तो ले लिया, लेकिन बात जब फुटवियर पर आई तो समझ ही नहीं आया। यहां लेटेस्ट डिजाइन के ब्राइडल फुटवियर के डिजाइन दिए जा रहे हैं।
Also read: ट्रेंड में हैं माधुरी दीक्षित के टॉप 5 ब्लाउज डिजाइन: Madhuri Dixit Blouse Design
व्हाइट बेली
मोतियों वाली सफेद रंग की यह बेली बहुत प्यारी दिख रही है। इसे रिसेप्शन पर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी किया जा सकता है।
डायमंड सैंडल
डायमंड लगे हुए ये सैंडल बहुत सुन्दर हैं, जिसे दुलहन साड़ी, लहंगा, इंडो-वेस्टर्न किसी के साथ भी पहन सकती है।
लाल बेली
लाल रंग की यह बेली सिम्पल लेकिन सुंदर है। इसे किसी भी ब्राइडल आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
लाल हील्स
लाल रंग की यह हील्स साड़ी और लहंगा के साथ पहनने के लिए सही है। इस हील को आप डेलीवियर में पहन सकती हैं।
कॉपर हील्स
कॉपर रंग की ये हाई हील्स डेलीकेट लेकिन ग्लैम लुक दे रही है। इस हील्स को आप अपने डी-डे वाले दिन पहन सकती हैं।

कॉपर हील बेली
कॉपर कलर लगभग हर रंग के आउटफिट के साथ मैच कर जाता है। इसे इंडो-वेस्टर्न या वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहना जा सकता है।
डायमंड स्टडेड हील्स
डायमंड स्टडेड हील्स बेहद खूबसूरत है, जिसे वेस्टर्न के साथ पहनने पर ग्लैमरस लुक मिलेगा।
गोल्डन हील्स
गोल्डन हील्स को साड़ी, लहंगा, वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न किसी के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
लाल डायमंड बेली
लाल रंग की इस डायमंड स्टडेड बेली का जवाब ही नहीं, यह बेहद खूबसूरत है। वैसे भी रेड कलर नई दुलहन पर अच्छा लगता है।
