Traditional Bagalbandi Kurta : भारतीय परिधान बेहद खास होते हैं। जहां महिलाओं की साड़ी और लहंगे के सामने वेस्टर्न आउटफिट्स फेल हैं वहीं पुरुष की स्नार्टनेस कुर्ता धोती में बेहतर झलकती है। वक्त के साथ जहां मेन्स वियर में से ट्रेडिशनल आउटफिट काफी दूर हो गए थे, वहीं अब फिर से यही कुर्ते ट्रेंड में आ गए हैं। धीरे-धीरे कुर्ते के एक खास स्टाइल बगलबंदी का दौर वापिस आ रहा है। भारतीय रजवाड़ों में पहना जाने वाला ये स्पेशल ट्रेडिशनल आउटफिट काफी शानदार दिखता है। इन दिनों इस खास आउटफिट की डिमांड बढ़ रही है। आइए जानते हैं बगलबंदी के कुछ खास डिजाइंस के बारे में।
Also Read : इन 5 तरीकों से आप भी बना सकते अपने सिंपल व्हाइट शर्ट को स्टाइलिश: White Shirt Style
मेन्स ट्रेडिशनल लुक में ट्रेंड कर रहा है बगलबंदी कुर्ता, समर्स में आप भी कर सकते हैं ट्राई: Traditional Bagalbandi Kurta
बगलबंदी में दिखेंगे शानदार
भारतीय परिधान बेहद सुंदर होते हैं। बगलबंदी का ट्रेंड जिस तरह से वापिस आ रहा है, जल्दी ही पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस ट्रेंड के रंग में रंगी नजर आएगी। अगर आप नॉर्मल और सिंपल कुर्ता डिजाइन से ऊब चुके हैं तो बगलबंदी का ये स्टाइल आपको बेहद पसंद आने वाला है। मोहित द्वारा साझा किए गए इस लुक में वो एक शानदार व्हाइट बगलबंदी में नजर आ रहे हैं।
वृंदावन का ये है ड्रेसकोड
अगर आप वृंदावन जाना चाहते हैं, तो ब्रज का ये ड्रेसकोड फॉलो करना तो बनता है। जिस तरह से महिलाओं के लिए गोपी ड्रेस का ट्रेंड है, उसी तरह धोती ओर बगलबंदी का ये कॉम्बो भी प्रचलन में है। टील कलर की प्लीटेड बगलबंदी काफी खास लग रही है।
नकुल का शानदार ट्रेंड
कृष्ण भक्त नकुल सुदामा के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। भगवान कृष्ण की भक्ति में ब्रजभाषा में रील बनाने वाले इस भक्त का बगलबंदी ट्रेंड काफी पॉपुलर है। व्हाइट प्लेन बगलबंदी को एक येलो स्टॉल के साथ पैर कर नकुल बेहतरीन दिख रहे हैं। आप चाहें तो उनके इस लुक को ट्राई कर सकते हैं।
कांति का ये शानदार डिजाइन
कांति डिजाइंस की ये शानदार बगलबंदी बेहद खास और यूनिक स्टाइल में है। डबल क्लॉथ से बनी ये बगलबंदी एक साधारण नहीं बल्कि काफी स्टाइलिश बगलबंदी है। ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न तड़का लगा ये अवतार बेहद खास है।
रोहित बोस का खास स्टाइल
शहीद कपूर के शाही लुक से इंस्पायर रोहित बोस का ये बगलबंदी लुक बेहतरीन है। अगर आप भी बगलबंदी ट्रेंड को फॉलो करते हुए खास दिखना चाहते हैं, तो ये एक मस्ट हैव आउटफिट है। इसको अपनी वार्ड्रोब में जरूर शामिल करें।
दीपायन रॉय का ये अंदाज
अपने शानदार कुर्तों के डिजाइंस के लिए मशहूर दीपायन रॉय का ये बगलबंदी लुक काफी खास है। डबल शेड प्रिंटेड लुक वाली ये बगलबंदी काफी शानदार दिख रही है। इस अलग हटकर स्टाइल्ड बगलबंदी को आप किसी खास मौके पर कैरी कर सबको हैरान कर सकते हैं। आपके इस लुक को देखकर सब वाओ कह उठेंगे।
शरणम गोस्वामी का भक्ति स्टाइल
शरणम गोस्वामी भगवान कृष्ण के एक अनन्य भक्त हैं, को वल्लभ कुल से संबंध रखते हैं। उनके खास और स्टाइलिश बगलबंदी से भी आप इंस्पो ले सकते हैं। इस लुक में आप जानदार और शानदार दिखेंगे।
