मेकअप करने से पहले जिस प्रकार हम अपने चेहरे का अच्छी तरह से अध्ययन करके उसकी खूबियों और खामियों को पहचान लेते हैं और फिर उसके अनुसार ही अपने नैन-नक्शों को उभारते व संवारते हैं… इसी प्रकार मेकअप के लिए भी यूज होने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स को सीजन, स्किन टोन, स्किन टाइप, उम्र व मौके के मुताबिक ही चुनना चाहिए। इससे मेकअप में खूबसूरती आएगी, जिससे आपका चेहरा ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व भी आकर्षक दिखेगा।

ब्लू आउटफिट :- इस कलर के साथ फ्यूशिया कलर बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा टैन्जरीन, रस्ट, ब्राउन, वाॅयलेट, लाईलैक व वाइन शेड्स भी ब्लू आउटफिट पर काफी फबते हैं।

येलो आउटफिट :- इस कलर के साथ ब्राउन, रस्ट या फ्यूशिया कलर का मेकअप बहुत अच्छा लगता है। डे मेकअप के लिए लाइट ब्राउन या बेज शेड चुन सकती हैं और नाइट पार्टी के लिए ब्लैक, डार्क ब्राउन, चाॅकलेट ब्राउन या काॅफी शेड ट्राई कर सकती हैं।

रेड आउटफिट :- आप ग्रीन के कई शेड्स जैसे- सफाॅयर या लीव ग्रीन, फिरोज़ी या ब्राउन कलर के शेड्स भी ट्राई कर सकती हैं। वैसे इस कलर के आउटफिट पर ब्लैक शेड ट्राई करके आंखों को ड्रैमेटिक स्मोकी लुक दे सकती हैं।

ग्रीन आउटफिट :- इस कलर पर आप कांप्लिमेटिंग कलर रेड के सभी शेड्स ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आॅरेंज, बिक्र रेड, क्रिमसन रेड, टोमैटो रेड और काॅपर शेड को आईशैडो के तौर पर चुन सकती हैं।

           
 
 

पर्पल आउटफिट :- इस कलर के साथ दिन में आप लाइट पर्पल या पिंक शेड एप्लाई कर सकती हैं, जबकि रात के समय में आप फ्रयूशिया, डार्क पर्पल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो नाइट पार्टी में जादू जगाने के लिए पर्पल एंड ब्लैक का स्मोकी लुक भी ट्राई कर सकती हैं।

पिंक आउटफिट :- पिंक बेहद सॉफ्ट कलर माना जाता है। लाइट पिंक कलर की ड्रेस के साथ आप लाइट पिंक, डार्क पिंक, टरक्याॅइश ब्लू, फिरोज़ी या फिर पर्पल के शेड्स ट्राई कर सकती हैं। शाम की पार्टी के समय आप स्मोकी लुक से भी अपनी आंखें सजा सकती हैं। ये लुक लाइट पिंक आउटफिट पर बहुत जचेगा।

व्हाइट आउटफिट :- पिंक, ग्रीन, ब्लू, काॅपर, लाइट ब्राउन और रस्ट जैसे शेड्स व्हाइट ड्रेस पर काफी जचते हैं। नाइट पार्टी में आप इस कलर के साथ आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं।

ब्लैक आउटफिट :- पार्टी के लिए मोस्ट पॉपुलर और एप्रोप्रिएट कलर है…ब्लैक। इस कलर में आप अच्छी तो लगती ही हैं साथ ही पतली भी नजर आती हैं।

ग्रे आउटफिट :- इस कलर की ड्रेस पर आप अपनी आंखों को गुलाबी या सिल्वर कलर के शेड्स से सजा सकती हैं।

आॅरेंज आउटफिट :- दिन के समय आप पीच, रस्ट, काॅपर और ग्रीन के शेड्स से अपनी आंखों को कांप्लिमेंट कर सकती हैं। रात के माहोल में ग्लैमर्स लुक के लिए यदि स्मोकी लुक से आंखों को सजाएंगी तो अच्छा रहेगा।

 
                                                                                                                                                                    
                                                                                                                                                                                                    
 
डे मेकअप के लिए आप पीच, पिंक, काॅपर, लाइट ग्रीन या सिल्वर शेड्स को अपना सकती हैं। शाम की पार्टी के लिए आप पिंक, ब्लू, फिरोज़ी, डार्क ग्रीन और काॅपर शेड का आई-मेकअप कर सकती हैं या फिर स्मोकी लुक के लिए ग्रे या ब्लैक के स्पार्कलिंग कलर ट्राई करके खुद को सेंशुयल लुक दे सकती हैं।