The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
ज्वैलरी डिजाइनर्स की मानें तो अब ज्वैलरी के डिजाइन्स व वर्क में काफी एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं। इससे महिलाओं में ज्वैलरी के प्रति दीवानगी और भी बढ़ती जा रही है। आजकल एथनिक, ट्रेडीशनल, फ्यूजन, स्टोन, पोल्का और मीनाकारी काम वाली ज्वैलरी ज्यादा चलन में है।
राजवाड़ी नेकलेसपर्ल ईयर रिंग्स
एथनिक और ट्रेडीशनल ज्वैलरी आजकल इंडियन और वैस्टर्न दोनों के ही साथ चल रही है जो लोगों की बदलती रुचि दर्शाती है। भगवान गणेश, लक्ष्मी जी, मां दुर्गा की आकृति वाले डिजाइन्स भी आजकल देखने को मिल रहे हैं। एथनिक में राजस्थानी कड़ा और पोल्का डिजाइन में तैयार नेक पीस भी आप अपने कलैक्शन में शामिल कर सकती हैं।पोल्का में आजकल मोती चोकर, जोधा अकबर सैट, डीप पर्ल सैट, रंग-बिरंगे मोतियों का नेकपीस भी खूब चल रहा है। इतना ही नहीं हॉल्टर नेक और हाई नेक के साथ सिंगल लाइन मोती वर्क भी चल रहा है। मीनाकारी में तैयार जडाऊ सैट आपको पार्टी की जान बना सकता है।
फोर लेयर नेकपीस विक्टोरिया नेकलेस
डिजाइन्स की बात करें तो आजकल सूट और वेस्टर्न ड्रेस के साथ लॉन्ग और सिंगल लेयर्स वाले नेकपीस का फैशन है। एक बड़ी सी रिंग आपको ट्रेंडी लुक देगी। ज्वैलरी का चुनाव करते समय एक बात का ध्यान जरूर रखें कि आप हैवी ड्रेस के साथ लाइट ज्वैलरी का चुनाव करें।
एथनिक कड़ा टू फिंगर रिंग
( ज्वेलरी कलेक्शन – द मुग़ल गार्डन और एस एल ज़ी ज्वेलर्स )