जींस के साथ भी स्टाइल करें इस तरह की स्टाइलिश ट्रेंडी कुर्तियां stylish trendy kurti
अगर आप भी कुर्ती पहनने का शौक रखते हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो इस तरह की नेक डिजाइन की ट्रेंडी कुर्तियां वियर कर सकते हैं।
Stylish Trendy Kurti: वैसे तो कुर्तियां महिलाओं का सबसे पसंदीदा आउटफिट होता है क्योंकि यह पूरी तरह से कंफर्टेबल होती हैं। इसी के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी होती है। इसीलिए अधिकतर डेली वियर में ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर कहीं बाहर घूमने जाना हो अक्सर महिलाएं जींस के साथ कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। सर्दी के मौसम में भी यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। जींस के ऊपर कुर्ती पहनने से स्टाइलिश लुक मिलता है। आप भी कुर्ती पहनने का शौक रखते हैं और लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो इस तरह की नेक डिजाइन की ट्रेंडी कुर्तियां वियर कर सकते हैं। यह पहनने में और दिखने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देती हैं।
Also read : हाइट कम है, तो सिंपल सूट को वॉर्डरोब में करें शामिल
हाफ हाई नेक वाला कुर्ता डिजाइन

अगर आप ऑफिस या कॉलेज के लिए कुछ ट्रेंडी आउटफिट देख रहे हैं तो इस तरह की हाफ हाई नेक कुर्ती सेलेक्ट कर सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगती है। इसी के साथ यह आपको क्लासी लुक भी देती है। यह डिजाइन आगे से बंद गले का होता है, जो नेक को पूरी तरह से कवर कर देता है। इसे पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं या फिर कपड़ा लेकर सिलवा सकते हैं। आप चाहे तो कुर्ती की बैक भी डिजाइन करवा सकते हैं। जैसे कि आप चैन का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कोई भी डिजाइनर गला बनवा सकते हैं।
पीटर पैन कॉलर नेक वाली कुर्ती

आपने अक्सर ही गोल गले की कुर्ती जरूर पहनी होगी लेकिन अगर आप वेस्टर्न लुक पहनना पसंद करते हैं, तो इस तरह कुर्ती का कॉलर पीटर पैन डिजाइन बनवा सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है और उतना ही ज्यादा क्लासी भी लगता है। यह दिखने में ट्रेंडी होता है। इसे आप गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में कैरी कर सकते हैं। इसे जींस के साथ कैरी की जा सकती है। इसके ऊपर आप सर्दी के मौसम में ओवरकोट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह लुक दिखने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगता है।
इस कॉलर के साथ आप सिंपल कुर्ती के अलावा लॉन्ग कुर्ती और फ्रंट कट वाली कुर्ती डिजाइन भी बनवा सकते हैं। यह दिखने में और भी ज्यादा स्टाइलिश लगता है।
हॉल्टर नेक वाली कुर्ती

आज के समय में हॉल्टरनेक बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह का डिजाइन अक्सर ही लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। इसमें आप अलग-अलग तरीके से हॉल्टर नेक कुर्ती डिजाइन करवा सकते हैं। जैसे की गर्दन में डोर से बांधे जाने वाले नेक डिजाइन, स्लीवलेस हॉल्टर नेक डिजाइन, हाफ कॉलर हॉल्टर नेक डिजाइन इत्यादि आप अपनी कुर्ती के हिसाब से इसका डिजाइन बनवा सकते हैं।
इस तरह की कुर्ती को आप जींस के अलावा सलवार या फिर शरारा पर भी पहन सकते हैं। यह डिजाइनर लुक देता है। अगर आप चाहे तो इसे पार्टी में भी पहन सकते हैं यकीन माने यह क्लासी लुक देगा और स्टाइलिश बनाएगा।
वी नेक वाली कुर्ती

आज के समय में अलग-अलग पैटर्न की कुर्ती नेक डिज़ाइन ट्रेंडी में है। अगर आप कॉटन की कुर्ती पहनने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके लिए सिंपल वी नेक डिजाइन करवा सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है और उतना ही ज्यादा स्टाइलिश भी होता है। यह हर तरह से आपको डिफरेंट लुक देता है। आप इसे जींस के साथ भी पहन सकते हैं या फिर प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकते हैं।
अब जींस के ऊपर पहननी है कुर्ती तो इस तरह के नेक डिजाइन करें और अपने आप को स्टाइलिश लुक दे।
