रिसेप्शन पर खूबसूरती बढ़ाएगी साड़ी: Saree for Reception
Saree for Reception

Saree for Reception: अगर आप इन त्यौहारों पर सिल्क साड़ी और लहंगे से अलग हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो जामदानी साडिय़ां और लहंगे खूबसूरत विकल्प हैं। आइए नजर डालते हैं- जामदानी साडिय़ों और लहंगे के लेटेस्ट डिजाइन पर।

Also read: प्रिंटेड साड़ी को दिखाना है आकर्षक, तो इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो: Printed Saree Styling Tips

ग्रे के साथ ब्लैक कॉम्बिनेशन वाला यह लहंगा खूबसूरत और क्लासी दिख रहा है। इसके साथ रेड प्रिंटेड ब्लाउज और ग्रे-रेड शेड में दुपट्टा है।

ब्लैक कलर की यह साड़ी गोल्डन बॉर्डर और सुन्दर प्रिन्ट के साथ प्यारी दिख रही है। इसका प्लेन गोल्ड पल्लू शानदार है।

Saree for Reception
Green Jamdani Saree

यह डार्क ग्रीन कलर की जामदानी साड़ी खूबसूरत प्रिन्ट के साथ सबसे अलग दिख रही है। इसके साथ रेड कलर का ब्लाउज है।

रेड बॉर्डर वाला यह यलो लहंगा सुन्दर और त्यौहारों के लिए सही है। इसके साथ रेड और गोल्डन शेड में ब्लाउज और खूबसूरत प्रिन्ट वलय मैचिंग दुपट्टा है।

 यलो कलर के प्लेन सूट के साथ ब्लू दुपट्टा जंच रहा है। इस फ्लोरल ऑरेंज साड़ी के क्या कहने, जिसके साथ स्ट्राइप्ड ब्लाउज है।

लाइट ब्राउन कलर की यह जामदानी साड़ी पिंक ब्लाउज के साथ प्यारी दिख रही है।

यलो कलर के प्लेन सूट के साथ ब्लू दुपट्टा जंच रहा है। इस फ्लोरल ऑरेंज साड़ी के क्या कहने, जिसके साथ स्ट्राइप्ड ब्लाउज है।

वाइन कलर की यह साड़ी पिंक ब्रॉड बॉर्डर के साथ रॉयल लुक दे रही है। इसके साथ मैचिंग पिंक ब्लाउज है।

saree
Purple Jamdani Saree and Orange Zigzag Saree

पर्पल कलर की प्रिंटेड और जिगजैग वाली इस ऑरेंज साड़ी को ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ पेयर करके देखिए।

गोल्ड और पर्पल ब्रॉड बॉर्डर वाली यह साड़ी रेड कलर में है। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज भी है, जो रीगल लुक दे रही है।

ये तीनों साडिय़ां खूबसूरत और ब्राइट हैं। आप इन्हें दिन और रात दोनों समय पहन सकती हैं।