Bridal Lehenga: ब्राइडल लहंगे के डिजाइन ट्रेंड के अनुसार हमेशा बदलते रहते हैं। अभी फिर से गोल्डन और रेड लहंगों का ट्रेंड आ गया है। आइए नजर डालते हैं लेटेस्ट लहंगों के डिजाइन पर।
Also read : अपने किफायती लहंगे को दिखाएं डिजाइनर: Bridal Lehenga Tricks
गोल्ड सीक्विन लहंगा

यह लहंगा सीक्वेंस वर्क के साथ बहुत सुन्दर दिख रहा है। इसके ब्लाउज का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
वर्टिकल रेड लहंगा

वर्टिकल डिजाइन वाला यह रेड लहंगा बहुत सुन्दर है, जिस पर मोर डिजाइन बने हुए हैं।
रेक्टैंगल रेड लहंगा

रेक्टैंगल डिजाइन वाला यह रेड लहंगा डबल लेयर दुपट्टा की वजह से रिच लुक दे रहा है।
चिड़िया डिजाइन रेड लहंगा

इस लहंगा पर चिड़िया उर मोर डिजाइन बने हुए हैं, जिसकी वजह से इस लाल लहंगे की खूबसूरती बढ़ गई है।
ऑरेंज लहंगा

यह ऑरेंज लहंगा इतना सुन्दर है कि इसे पहनने वाली दुल्हन सबसे अलग दिखेगी। इसका रंग ही इसकी खासियत है।
मरून लहंगा

मरून कलर का यह लहंगा वर्टिकल पैच वर्क की वजह से सबसे हटके दिख रहा है। पारंपरिक दुलहन के लिए ये बेस्ट है।
रेड लहंगा विद दुपट्टा

बर्फी शेप डिजाइन वाले दुपट्टा के साथ यह लाल लहंगा कमाल धमाल दिख रहा है। इसकी कारीगरी खूबसूरत है।
पिंक लहंगा

इस तरह के वर्टिकल स्ट्राइप्स डिजाइन वाले लहंगे में दुल्हन का कद लंबा दिखता है। यह लहंगा भी काफी सुंदर है।
प्लेन रेड लहंगा

यह प्लेन रेड लहंगा इतना सुन्दर है कि देखते ही पसंद आ जाएगा। यह प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की कॉपी है।
सौजन्य : कुंदन्स ब्राइडल कोट्योर (चांदनी चौक, पीतमपुरा)
