Overview: सावन में हाथों पर सजाएं शिव-पार्वती मेहंदी के ये धांसू डिजाइन
Shiv parvati mehndi design easy and beautiful: सावन का महीना अपने साथ खुशियां और हरियाली लाता है। ये पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित है। इस पावन महीन में पूजा-पाठ के साथ-साथ सोलह श्रृंगार का भी खास महत्व है। इस खुशहाल महीने में हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए भी सावन में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
Shiv Parvati Mehndi 2024: सावन का महीना अपने साथ खुशियां और हरियाली लाता है। ये पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित है। इस पावन महीन में पूजा-पाठ के साथ-साथ सोलह श्रृंगार का भी खास महत्व है। इस खुशहाल महीने में हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए भी सावन में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
इस सावन में आप भी अगर अपने हाथों पर मेहंदी सजाना चाहती हैं, तो आपको शिव-पार्वती मेंहदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स अपने हाथों पर जरूर सजाने चाहिए। आइए देखें सावन में शिव-पार्वती मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन-
शिव-पार्वती झूला मेहंदी डिजाइन
भोलेनाथ और पार्वती माता का झूला झूलता हुआ ये डिजाइन सावन के लिए परफेक्ट है। सावन में झूले का खास महत्व है। इस डिजाइन को आप भी अपने हाथों पर सजा सकती हैं। ये आपके हाथों की शोभा बढ़ा देगा। इसे लगाना आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है।
शिव-पार्वती लोटस मेहंदी डिजाइन
शिव-पार्वती मेहंदी का ये क्लासी डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा देगा। इस डिजाइन में एक हाथ में भोलेनाथ और पार्वती हैं, वहीं दूसरे हाथ में शिवलिंग काफी सज रहा है। अगर आप भी हाथों में ये डिजाइन सजाकर पूजा करेंगी, तो आपको भी भोलेनाथ जैसा वर मिलेगा।
शिव-पार्वती प्रेम मेहंदी डिजाइन
शिव और पार्वती का प्रेम अमर है। दुनिया में जिस तरह के इनके प्रेम की मिसाल दी जाती है, उसी तरह आप भी अपने हाथों पर गले लगते हुए माता पार्वती और शिव शंकर की ये तस्वीर बना सकते हैं। ये बहुत ही प्यारा डिजाइन है। इसके आसपास आप फूलों वाला डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं।
शिव-पार्वती विवाह मेहंदी डिजाइन
अगर आप एक नई-नवेली दुल्हन हैं, तो आपको शिव-पार्वती विवाह वाला मेहंदी का ये डिजाइन जरूर लगाना चाहिए। इस डिजाइन के साथ भोलेनाथ की पूजा करेंगी, तो आपको अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा। भोलेनाथ भी आपकी पूजा से जरूर प्रसन्न होंगे।
मोर डिजाइन शिव-पार्वती मेहंदी
इस मेहंदी डिजाइन में माता पार्वती शिवजी की तस्वीर को निहारती नजर आ रही हैं। इस प्यारी सी मेहंदी को आपको अपने हाथों पर जरूर सजाना चाहिए। इसके साथ मोर वाला डिजाइन और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।
पार्वती और शिवलिंग मेहंदी डिजाइन
मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही ट्रेंड में है। इस मेहंदी में माता पार्वती शिवलिंग की पूजा करती नजर आ रही हैं। इसे आप खुद भी अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इसके साथ हथेली से ऊपर गणेशजी भी इस मेहंदी की शोभा बढ़ा रहे हैं।
शिव-पार्वती टैटू मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपनी कलाई पर शिव-पार्वती मेहंदी का खास डिजाइन सजाना चाहती हैं, तो आपको अपनी कलाई पर ट्रेंडी पार्वती-शिव टैटू मेहंदी का ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। ये डिजाइन बहुत ही प्यारा है। इसे लगाने से आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। आपको इस सावन में मेहंदी का ये डिजाइन जरूर रिक्रिएट करना चाहिए।
