सावन में हाथों में सजाएं सर्कल मेहंदी के ये आसान और खूबसूरत डिजाइन, सहेलियां भी करेंगी तारीफ: Sawan Mehndi Design
Sawan Mehndi Design

Overview: सावन में लगाएं सर्कल मेहंदी के इजी डिजाइन

Easy circle mehndi designs for sawan month 2024 images: सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना गया है। इस महीने में चारों तरफ हरियाली और खुशहाली होती है। इस महीने में हरे रंग और सोलह श्रृंगार का खास महत्व माना गया है। इस महीने में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Sawan Mehndi Design: सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना गया है। इस महीने में चारों तरफ हरियाली और खुशहाली होती है। इस महीने में हरे रंग और सोलह श्रृंगार का खास महत्व माना गया है। इस महीने में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

अगर आप भी इस सावन 2024 में अपने हाथों में ट्रेंडी और आसान मेहंदी के डिजाइन्स ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको सर्कल मेहंदी के इजी डिजाइन्स पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। आज हम आपको सर्कल मेहंदी के ऐसे ही आसान और ट्रेंडी डिजाइन्स दिखाएंगे-

Also read: ईद के मौके पर हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये इजी डिजाइन, खाला और अप्पी भी करेंगी तारीफ: Mehndi Design 2024 for Eid-ul-Adha

फ्लोरल रंगोली सर्कल मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास वक्त की कमी और आप अपने हाथों पर सबसे क्लासी और प्यारा डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आपको फ्लोरल रंगोली सर्कल मेहंदी का ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। इस पारंपरिक डिजाइन वाली मेहंदी के साथ आप कोई भी आउटफिट पहनेंगी, तो कमाल की ही दिखेंगी। इसे अपने हाथों पर सजाने में आपको 20-25 मिनट लगेंगे।

बेसिक सर्कल डिजाइन विद मिनिमल फ्लार एंड लीफ

अगर आपको बारीक मेहंदी के डिजाइन लगाना पसंद हैं, तो आपको बेसिक सर्कल डिजाइन के साथ शुरू होने वाला ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसके साथ बारीक फूल-पत्तियां आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगी।

मिनिमल सर्कल विद बिंदी डिजाइन

आप खुद से मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और इजी डिजाइन्स ढूंढ रही हैं, तो आपको मिनिमल सर्कल विद बिंदी वाला ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे आप केवल 10 मिनट में लगा सकती हैं। ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है।

लोटस सर्कल मेहंदी डिजाइन

आसान डिजाइन वाली ये मेहंदी बहुत ही खूबसूरत लग रही है। सर्कल के बीच में लोटस डिजाइन करके उसके आसपास बिंदी वाला डिजाइन बना आप इस डिजाइन को रिक्रिएट कर सकते हैं। इसे ट्राई करना बहुत ही आसान है।

मल्टी सर्कल मेहंदी डिजाइन

जिन लोगों को भरी-भरी मेहंदी वाले डिजाइन लगाना पसंद हैं, उन्हें इस आसान स्टाइल वाली मेहंदी को अपने हाथों पर जरूर सजाना चाहिए। ये वाला मेहंदी का डिजाइन लगाएंगी, तो भोलेनाथ भी आपसे प्रसन्न हो जाएंगे।

हाथी डिजाइन विद सर्कल

सर्कल के अंदर हाथी वाला ये डिजाइन बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसके आसपास आप भी इस तरह की लीफ डिजाइन कर सकती हैं। फिंगर में जालीदार डिजाइन हाथों की शोभा को और भी बढ़ा देगा। इसे आप 10 मिनट में रिक्रिएट कर सकते हैं।

मल्टीसर्कल पिकरॉक डिजाइन

मोर डिजाइन हाथों पर बहुत ही अच्छा लगता है। मोर वाली मेहंदी इस सावन में आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगी। अगर आपको थोड़ा हैवी डिजाइन ट्राई करना है, तो आप सर्कल के साथ पिककॉक का ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

सर्कल फ्लावर बेल डिजाइन मेहंदी

सर्कल फ्लावर बेल वाला मेहंदी का ये डिजाइन काफी यूनिक है। इसे थ्रीडी डिजाइन वाली मेहंदी के साथ आपका ये सावन बहुत ही खास हो सकता है। इस तरह से मेहंदी से श्रृंगार करेंगी, तो सावन में माता पार्वती और भोलेनाथ दोनों की ही कृपा आप पर बरसेगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...