दिवाली पर पाए क्लासी लुक ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को इस तरह करें स्टाइल : Diwali Look book
आइये आपको बताते हैं कि ऑफ व्हाइट कलर साड़ी के नए डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप इस दिवाली स्टाइल कर सकते हैं और क्लासी लुक पा सकते हैं।
Diwali Classy Look: साड़ी जो एक ट्रेडीशनल वियर होता है और यह एक एवरग्रीन फैशन भी होता है लेकिन इसे स्टाइल करने के बहुत सारे तरीके होते हैं। आज के समय में ऑनलाइन बहुत सारी वीडियो आसानी से देखने को मिल जाती है। वही आजकल की बात की जाए तो रोज ही फैशन के ट्रेंड बदलते रहते हैं और नया कुछ देखने को मिलता भी रहता है।
साड़ी में क्लासी दिखने के लिए आपको कलर कांबिनेशन का खास ध्यान रखना होता है तो आइये आपको बताते हैं कि ऑफ व्हाइट कलर साड़ी के नए डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप इस दिवाली स्टाइल कर सकते हैं और क्लासी लुक पा सकते हैं।
हैंडलूम वाला साड़ी लुक

अगर आप इस दिवाली कुछ सिंपल पहनना चाहते हैं तो इस तरह का पेस्टल कलर के साथ आप अपने लुक को स्टाइल कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। इस तरह की सॉफ्ट साड़ी को आप अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें। यह साड़ी डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। अगर आप इससे मिलती-जुलती साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह लगभग ₹2000 से लेकर ₹3000 तक आसानी से मिल जाती है। आप इसे ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ झुमकी इयररिंग स्टाइल कैरी कर सकते हैं और बालों के लिए सिंपल स्लीक हेयर बन बनाएं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है।
Also read : कपड़ों से बाहर ब्रा स्ट्रैप्स झलकती है, तो अपनाएं यह टिप्स: Hide Bra Straps
पर्ल वाला साड़ी लुक

आज के समय में पर्ल डिजाइन बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है और यह काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है। यह खूबसूरत पावर लुक साड़ी डिजाइनर द्वारा डिजायन किया गया है। अगर आप इससे मिलती-जुलती साड़ी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप ₹2500 से लेकर ₹4000 तक खर्च कर सकते हैं। यह आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाती है। इस तरह के लुक के साथ आप messy लुक वाला हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं। इसी के साथ पर्ल ज्वैलरी भी कैरी कर सकते हैं और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
केप स्टाइल वाली साड़ी लुक

यह खूबसूरत वर्क वाली हैवी साड़ी डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। अगर आप इससे मिलती-जुलती साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह आपको ₹3000 से लेकर ₹5000 तक आसानी से मिल जाती है। इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए आप कस्टमाइज बेल्ट का चुनाव भी कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस तरीके की साड़ी को आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप ग्रीन डायमंड स्टोन वाली ज्वेलरी का चुनाव करें। इसी के साथ लाइट मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल का चुनाव करें। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।
इस दिवाली आप भी इस तरीके की ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी का चुनाव कर सकते हैं और अपने लुक को एकदम परफेक्ट बना सकते हैं। इस तरह की साड़ी पहनने में और दिखने में बहुत ही ज्यादा क्लासी लगती है। तो इस साड़ी को इस दिवाली जरूर स्टाइल करें और अपने आप को खूबसूरत बनाएं।
