Off White Dresses: शादियों में सबसे ज्यादा महिलाओं में होड़ लगी होती है कौन सबसे ज्यादा सुंदर दिखेगा। इसके लिए सभी तरह के एक्सपेरिमेंट करती है लहंगा हो या साड़ी सभी में अपने आप को एक आकर्षित लुक देती हैं। महफिल में तो लोग उन्हें देखें बिना नहीं रह पाते है। अगर आप भी फैशन के लिए क्रेजी है तो आपको बता दें कि आजकल ऑफ व्हाइट कलर जिसे बॉलीवुड में आईवरी कलर से जाना जाता है काफी इन है। ये कलर शादियों के सीजन में धूम मचाने वाला है। आप इन्हें आने वाले फेस्टिव सीजन में तो पहनें ही साथ ही शादियों के सीजन में भी ट्राई करें-
साड़ी

जब बात त्योहारों और शादियों की होती है तो ट्रेडिशनल लुक ही हमारे जहन में आता है। लेकिन ट्रेडिशनल लुक भी ऐसा हो जो औरो के पास नजर न आए। ऐसे में आप ऑफ व्हाइट साड़ी पहनें इसमें आप ट्रेडिशनल के साथ रॉयल नजर आएंगी। साथ ही आपका लुक ऐसा लगेगा जैसा राजघरानों की महिलाओं में देखने को मिलता है। ऑफ व्हाइट साड़ी का मतलब ये नहीं कि बिल्कुल लाइट वेटेड साड़ी पहनें। ऐसे में जरूरी है कि वर्क वाली सिल्क लुक में साड़ी पहनें। जो आपको हैवी लुक दें। इनमें आप ब्लाउज हाई नैक या फिर लम्बी सिल्वस वाला बनवाती है तो आप और भी रॉयल नजर आएंगी।
लहंगा

लहंगा एक ट्रेडिशनल ड्रेस है जिसे आप त्योहारों और शादियों में ज्यादातर महिलाएं पहनती है। लेकिन आपको भी इसमें डिफरेंट लुक चाहिए तो आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ऑफ व्हाइट कलर में कैरी करें। आपने देखा होगा बॉलिवुड में आईवरी कलर का खासा क्रेज देखा जा रहा है। अगर आप सोचती हैं कि ऑफ व्हाइट कलर लहंगे में तो बहुत सिंपल लगेगा तो आप गलत सोच रहीं है क्योंकि इन लहंगों पर नीचे की साइड चौड़ा बार्डर दिया जाता है जो सिल्क के फैब्रिक में होता है साथ ही दबका वर्क किया जाता है जिससे ये लहंगे बेहद हैवी नजर आते है साथ ही एक रॉयल लुक भी देते है। इन्हें जब आप कैरी करती है तो इनका लुक देखते ही बनता है।
फ्लोर लेंथ सूट

आजकल फ्लोर लेंथ सूट का युवतियों में खासा क्रेज है। यदि आप नई नवेली दुलहन को भी देखते है तो उनको भी फ्लोर लेंथ सूट ज्यादा पसंद आते है। क्योंकि ये फ्लोर लेंथ और साथ ही काफी सारी कलियों वाले होते है। जिससे इनका लुक हैवी नजर आता है। आजकल साड़ी बांधने के झंझट से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आप खास दिखने के लिए ऑफ व्हाइट कलर के फलोर लेंथ सूटस कैरी करें। इनमें रेशम वर्क काफी ट्रेंड में है काफी सारे कलर्स से सूट पर रेशम का काम किया जाता है। आप इन सूटस के साथ हैवी सिल्क के दुपटटे लेती है तो इनका लुक और भी अधिक बढ़ जाता है।
शरारा सूट

शरारा सूट में भी आईवरी कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। शरारा सूट दिखने में वैसे भी हैवी लगता है। साथ ही आप कलर अगर कुछ डिफरेंट पहनना चाहती है तो आईवरी कलर पहनें। इसमें शरारा,कुर्ता और दुपट्टा तीनों चीजें ही हैवी होती है। इनमें गोटा पत्ती या फिर गोल्डन दबके का वर्क होता है जिससे इनका लुक देखते ही बनता है। इन्हें और भी आकर्षित बनाने के लिए आप सूट के साथ नेट का दुपट्टा लें इससे इसका पूरा लुक ही चेंज हो जाएगा। ऑफ व्हाइट कलर का दुपट्टा के चारों ओर गोल्डन कलर का हैवी बार्डर लगवा लें जिससे इस सूट का लुक आकर्षित और ट्रेडिशनल नजर आएगा।