Teej Outfits For New Brides: सावन का महीना आ चुका है, ऐसे में अब वक्त है कि आप भी अपनी तीज की तैयारी कर लें। सजना के लिए सजकर, सोलह श्रृंगार लगाकर जब आप निकलें तो हर कोई कह उठेगा वाओ। अपनी पहली तीज को खास बनाने के लिए आप इन बॉलीवुड सेलेब्स के खास आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास तीज आउटफिट्स के बारे में।
Also read : इस राखी पर दिखें सबसे गॉर्जियस, कैटरीना कैफ से सीखें ट्रेडिशनल अवतार अपनाना: Outfit for Raksha Bandhan
शादी के बाद पहली तीज पर इन आउटफिट्स को स्टाइल कर दिखें सबसे खास: Teej Outfits For New Brides
लहंगा चोली
शादी के बाद पहली तीज है और आप खास दिखना चाहती हैं तो ये स्टाइलिश आउटफिट खास आपके लिए है। साड़ी तो नॉर्मली सभी कैरी करते हैं, आप चाहें तो एक खास ग्रीन लहंगा चोली कैरी कर सकती हैं। जैस्मिन भसीन ने एक खास मौके पर एक पिस्ता ग्रीन लहंगा चोली कैरी किया था, जिसको आप भी तीज पर कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाला ये खास लहंगा चोली आपके मन को बेहद भाने वाला है।
कुड़ी पटाखा
शादी के बाद पहली तीज पर अगर आप सबसे हटकर और अलग दिखना चाहती हैं तो ये कूल आउटफिट जरूर ट्राई करें। इस शानदार आउटफिट में आपके लुक को देखकर हर कोई आपका फैन हो जायेगा। पिस्ता ग्रीन कलर का ये गोटा पत्ती वाला स्पेशल सलवार सूट सोनम बाजवा ने कैरी किया। आप भी इस सलवार सूट को ट्राई कर अपने तीज के त्योहार में चार चांद लगा सकती हैं। इस खास दिन पर लहराते दुपट्टे के साथ जब आप झूला झूलेंगी तो जैसे आनंद आ जायेगा।
साड़ी वाली आलिया
अगर आप एक बेहद नॉर्मल लुक चाहती हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ग्रीन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी में आलिया भट्ट काफी कूल लग रही हैं। आप भी इनकी तरह एक बनारसी साड़ी झुमके के साथ कैरी कर सकती हैं। आपका ये लुक देखकर आपके सजना फिर एक बार आपके मुरीद हो जाएंगे। साड़ी वाला ये लुक ट्राई करना न भूलें। इसके साथ आप एक हेवी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके इस सिंपल लुक को रॉयल टच देगा।
हुमा का स्पेशल अंदाज
अगर आप ट्रेडिशनल लुक नहीं कैरी करना चाहती तो ये इंडो वेस्टर्न लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कोटी और शरारा के इस कॉम्बो को आप भी हुमा की तरह एक श्रग के साथ कैरी कर सकती हैं। तीज की ग्रीन थीम के साथ ये आउटफिट बेहद परफेक्ट लगेगा और हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। इस लुक में न सिर्फ आप अलग दिखेंगी बल्कि बेहद शानदार भी दिखेंगी।
माहिरा इन साड़ी
वैसे तो सभी साड़ी लुक्स एकदम परफेक्ट होते हैं लेकिन ये स्पेशल माहिरा लुक भी आप ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी को आप भी माहिरा की तरह एक सिल्वर स्टेप ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। हैंगिंग इयररिंग के साथ माहिरा का ये लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। माहिरा की तरह आप भी साड़ी कैरी करेंगी तो आपका फर्स्ट तीज स्टाइलिश हो जायेगा। साथ ही आपके ससुराल में भी सब बेहद खुश हो जाएंगे।
सेमी स्टिच्ड साड़ी
अदिति भाटिया इन दिनों हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना एक सेमी स्टिच्ड साड़ी साझा किया जिसमे वो काफी सुंदर दिख रही थी। इस लुक के अदिति ने एक ग्रीन कलर का शानदार आउटफिट कैरी किया है जिसको आप भी तीज पर ट्राई कर सकती हैं। इस लुक के साथ आपका तीज लुक अनडाउब्टेडली खास हो जाएगा।
