सिंपल साड़ी में भी आप दिखेंगी स्टाइलिश, ये हेयरस्टाइल देंगी आपको शानदार लुक: Hairstyle for Saree
Hairstyle for Saree

Overview:

हर बहन चाहती है कि इस दिन वो बहुत ही स्पेशल दिखे। ऐसे में अगर आप भी राखी पर गॉर्जियस लुक में नजर आना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के ट्रेडिशनल अवतार से बहुत कुछ सीख सकती हैं।

Outfit for Raksha Bandhan: हर बहन सालभर जिस त्योहार का इंतजार करती है, रक्षाबंधन का वही पर्व  19 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। भाई-बहन की प्यार भरी नोकझोंक के बीच रेशम के धागों से बुना यह प्यारा रिश्ता इस दिन और भी मजबूत हो जाता है। देशभर में रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर बहन चाहती है कि इस दिन वो बहुत ही स्पेशल दिखे। ऐसे में अगर आप भी राखी पर गॉर्जियस लुक में नजर आना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के ट्रेडिशनल अवतार से बहुत कुछ सीख सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो हमेशा ट्रें​ड में रहता है। इन दिनों नेट की साड़ी भी काफी चलन में है। रक्षाबंधन पर आप भी कैटरीना कैफ की तरह नेट की सीक्वेंस साड़ी वियर कर सकती हैं। साड़ी के साथ रॉयल स्टाइल में कॉलर नेक वाला ब्लाउज सिलवा सकती हैं।

रक्षाबंधन पर अगर आप सिंपल और गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं तो आप कैटरीना की तरह आइवरी लहंगा वियर कर सकती हैं। यह सिंपल लहंगा आपको एलिगेंट लुक देगा। आप इसे स्क्रैच से भी बनवा सकती हैं। इस लहंगे के साथ शानदार नेकपीस वियर करके आप अपने लुक को बढ़ा सकती हैं।

प्रिंटेड लहंगा इन दिनों काफी चलन में है। आप रक्षाबंधन पर इसे ट्राई कर सकती हैं। खास बात ये है कि आप अपनी पुरानी साड़ी से भी इसे बनवा सकती हैं, जो एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। इसके ​साथ स्टाइलिश ब्लाउज बनवाएं और अपने लुक में चार चांद जोड़ दें।

त्योहारों पर ब्राइट कलर्स आपको शानदार और ब्यूटीफुल ​लुक देते हैं। ब्राइट येलो कलर इन्हीं में शामिल है। आप भी कैटरीना की तरह सिंपल सी साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ वियर करके गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। वी शेप ब्लाउज नेक इन दिनों काफी चलन में है। इससे आपका लुक भी बेहतर हो सकता है। इसके साथ लॉन्ग कुंदन ईयररिंग्स और ढेर सारी बैंगल्स वियर करें।

एंब्रॉयडरी साड़ियों की यह खासियत होती है कि वे कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती हैं। ब्राइट रेड कलर की इस प्रकार की एंब्रॉयडरी साड़ी रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट आउटफिट हो सकती है। इसके साथ सिंपल मेकअप और ज्वेलरी से आप अपने लुक को कंप्लीट करें। ऐसी साड़ी में आप कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी। साड़ी को लग्जरी लुक देने के लिए आप भी कैटरीना की तरह  स्टाइलिश ब्लाउज स्टिच करवा सकती हैं।

साल के इस बड़े त्योहार पर आप गॉर्जियस भी दिखना चाहती हैं, लेकिन अपना कंफर्ट नहीं छोड़ना चाहती हैं तो आप अपना लहंगा कस्टमाइज करवा सकती हैं। अपनी किसी भी पुरानी साड़ी या फिर फैब्रिक लेकर आप कैटरीना के इस लहंगे को बनवा सकती हैं। इस सिंपल लहंगे के ब्लाउज के नेक और स्लीव्स पर फ्लावर पैटर्न है, जो बाजार में आपको आसानी से मिल जाएंगे। लहंगे की लटकन को भी थोड़ी सी स्टाइल से स्टिच करवाएं। यह सिंपल लहंगा आपको फेस्टिव ​लुक देगा।

त्योहार के समय हर महिला पर जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ जाती हैं। ऐसे में बहुत हैवी आउटफिट उनके लिए कभी-कभी परेशानी बन जाता है। इस स्थिति को देखते हुए आप अनारकली सूट चुन सकती हैं। अनारकली सूट आपको ग्लैमरस लुक भी देंगे और ये फेस्टिव सीजन में अच्छे भी लगते हैं। इन दिनों ये ​सूट्स एक बार फिर से ट्रेंड में हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...