Overview:
भारत के कारीगरों और बुनाई समुदाय के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त, 2015 को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुरुआत की थी।
National Handloom Day: हैंडलूम साड़ियों को हमेशा से ही बहुत ही ग्रेसफुल और एलिगेंट माना जाता है। ये साड़ियां हमेशा आपको ग्लैमरस लुक देती हैं। यही कारण है कि आज भी फैशन की दुनिया में हैंडलूम साड़ियों की अलग जगह है। भारत के हथकरघा कारीगरों की सालों की तपस्या और कई महीनों की मेहनत के बाद ये हैंडलूम साड़ियां तैयार होती हैं। भारत के ऐसे ही कारीगरों और बुनाई समुदाय के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त, 2015 को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुरुआत की थी। इस साल यह खास दिन हाशिए पर खड़े बुनकर समुदायों का उत्थान और शिल्प की विरासत को पुनर्जीवित करने की थीम पर मनाया जाएगा। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज हैंडलूम साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी रॉयल लुक चाहती हैं तो ये लुक्स आपके काम आ सकते हैं।
Also read : एक्ट्रेस नयनतारा ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट, घर के खाने से ऐसे रहती है फिट:
विद्या बालन की लाल साड़ी
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का साड़ी कलेक्शन शानदार है। विद्या भारतीय कारीगरों की कला की हमेशा से ही सराहना करती हैं। अपनी रेड एंड गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी के साथ विद्या ने ट्रेडिशनल अवतार अपनाया। अपने लुक को बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस ने टाइट बन बनाया। साथ ही गोल्डन झुमके वियर किए। लाइट मेकअप और छोटी सी बिंदी के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
प्रियंका के लुक से सीखें चमकना
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अच्छे से जानती हैं कि उन्हें भीड़ में अलग कैसे दिखना है। यह देसी गर्ल हमेशा काफी ब्राइट कलर्स वियर करती है। प्रियंका की यह इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की सिल्क साड़ी आपको किसी भी शादी-पार्टी में अलग लुक दे सकती हैं। लाइट मेकअप और लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ प्रियंका ने इस साड़ी को पेयर किया है। आप किसी भी फंक्शन या पार्टी में इस लुक को अपना सकती हैं।
दीया मिर्जा का गोल्डन अवतार
दीया मिर्जा बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जो हैंडलूम साड़ियों को जमकर प्रमोट करती हैं। दीया का हैंडलूम साड़ी कलेक्शन शानदार है। एक्ट्रेस की यह टसर जॉर्जेट बनारसी साड़ी मध्ययुगीन और पिचवाई ट्रेडिशनल का शानदार उदाहरण है। इस पूरी साड़ी पर पिचवाई कलाकृतियों को शानदार तरीके से उकेरा गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीया ने बहुत ही लाइट ज्वेलरी वियर की है।
रकुल प्रीत का सॉफ्ट अंदाज
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी साड़ियां वियर करने की शौकीन हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस कॉटन हैंडलूम साड़ी में नजर आईं। इस खूबसूरत प्रिंटेड आॅफ व्हाइट साड़ी में रकुल बहुत ही ग्रेसफुल लग रही थीं। रकुल ने अपना लुक ऑक्साइड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। यह लुक गर्ल्स के लिए बेस्ट है।
कंगना का रॉयल लुक
बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रानौत का साड़ी कलेक्शन भी शानदार है। कंगना अक्सर हैंडलूम साड़ियों में नजर आती हैं। कंगना की यह रॉयल ब्लू साड़ी उनके साड़ी कलेक्शन का हिस्सा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया। अपने कैप्शन में कंगना ने लिखा कि उनका लुक एक्ट्रेस साधना से इंस्पायर है।
नीता अंबानी का ग्रेसफुल लुक
हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नीता अंबानी ने हैंडलूम की बहुत ही खूबसूरत साड़ियां वियर कीं। इनमें से सबसे खास थी रंगकाट हैंडलूम साड़ी। बनारस के कारीगरों ने इस साड़ी में वाराणसी शहर की पुनर्कल्पना की है। यह साड़ी संस्कृति के समृद्ध रंगों से सजी थी। साड़ी की खूबसूरत जरी में 28 चौक से प्रेरित जाल बुना गया था। यह साड़ी जितनी खूबसूरत थी नीता अंबानी ने इसे उतनी ही खूबसूरती के साथ वियर किया। बड़े झुमको के साथ उन्होंने चाटी में गजरा लगाकर लुक को कंप्लीट किया।
