साल 2023 के यह फैशन मोमेंट्स रहे ट्रेंड का हिस्सा: Fashion Trend 2023
Fashion Trend 2023

साल 2023 के यह फैशन मोमेंट्स रहे ट्रेंड का हिस्सा : Fashion trend 2023

हर साल कपड़ों से लेकर ज्वेलरी में फैशन ट्रेंड करते ही रहते हैं। ऐसे में देखा जाए 2023 खत्म होने वाला है आज के आर्टिकल में हम इस साल के कूलेस्ट फैशन ट्रेंड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Fashion Trend 2023: देखा जाए तो फैशन हमेशा रिपीट होता रहता है। अक्सर यही कहा जाता है कि पहले के जमाने में हमने यह पहना हुआ है या हम पहन चुके हैं या हमने यह चीज इस्तेमाल कर ली है। जी हां बिल्कुल फैशन सीजनल होता है या कहे एवरग्रीन होता है। फैशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है बल्कि लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी होता है। आज के समय में जो चल रहा है उसी को हम आज के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं वही फैशन होता है। हर साल कपड़ों से लेकर ज्वेलरी में फैशन ट्रेंड करते ही रहते हैं। ऐसे में देखा जाए 2023 खत्म होने वाला है आज के आर्टिकल में हम इस साल के कूलेस्ट फैशन ट्रेंड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Also read : फैशन की दुनिया में नया तड़का साड़ी विथ स्नीकर्स, लेटेस्ट ट्रेंड करें ट्राई

इस साल कार्गो पैंट्स रही फैशन में

Fashion Trend 2023
cargo pants

पैंट अगर परफेक्ट फिटिंग की होती है तो उसका लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। पैंट के साथ कुर्ती से लेकर टॉप तक अलग-अलग आउटफिट पहना जा सकता है। पैंट के फैशन में भी आए दिन बदलाव आते रहते हैं। कार्गो पैंट का फैशन देखा जाए तो बहुत ही ज्यादा पुराना है लेकिन इस साल कार्गो पैंट दोबारा से फैशन ट्रेंड का हिस्सा बनी रही। कार्गो पैंट देखने में बहुत ही ज्यादा क्लासी लगती है। कार्गो पैंट में कैजुअल और बैगी लुक काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस पैंट को आप फंकी टी-शर्ट और ओवरसाइज टी-शर्ट के साथ भी पहन सकते हैं। यह आउटफिट काफी कंफर्टेबल होता है और वर्सेटाइल भी होता है।

कट आउट वाले आउटफिट

cutout outfits
cutout outfits

कट आउट आउटफिट इस साल फैशन ट्रेंड में रहे थे। टॉप से लेकर गाउन में इस डिजाइन को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। हाल ही में कई अभिनेत्री को कट आउट ड्रेस पहने हुए देखा गया था। कट आउट आउटफिट काफी ग्लैमरस लुक देता है। इस तरह की आउटफिट में अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल जाती है। आप सिंपल से लेकर क्लासी लुक तक वैरायटी ले सकते हैं।

फ्लोरल ड्रेसस

floral dresses
floral dresses

फ्लोरल क्लॉथ का फैशन ट्रेंड सबसे ज्यादा 1970 में आया था लेकिन इस साल ड्रेसिस, स्कर्ट, साड़ी सभी आउटफिट में फ्लोरल प्रिंट देखने को मिला है। इस तरह का प्रिंट इस टाइम बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। फ्लोरल पेटर्न मिनिमल होते हैं, जिससे लुक यंग और रेडिएंट नजर आता है इसीलिए यह पहनने में बहुत ही ज्यादा क्लासी भी लगते हैं।

सीक्वेंस वाले आउटफिट

sequence outfits

इस साल फैशन में सीक्वेंस आउटफिट बहुत ही ज्यादा देखा होगा। सिक्वेंस ड्रेस और साड़ी का ट्रेंड काफी ज्यादा फॉलो किया गया था। खासतौर पर ज्यादा अभिनेत्री सीक्वेंस आउटफिट में नजर आई थी। सीक्वेंस आउटफिट की सबसे खास बात यह है होती है कि इसे पहन कर लुक बेहद ही अलग नजर आता है। सीक्वेंस ड्रेस के साथ ज्यादा मेकअप और स्टाइलिंग की भी जरूरत नहीं होती है। इसीलिए सीक्वेंस आउटफिट को इस साल बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है।

शिमर वाले आउटफिट

shimari outfits

शिमर वाले आउटफिट बहुत ही ज्यादा क्लासी और रॉयल नजर आते हैं। इसमें लुक बिल्कुल ही अलग नजर आता है। पार्टी से लेकर शादी के लिए शिमरी आउटफिट का इस्तेमाल किया जाता है इसीलिए अधिकतर महिलाओं के वार्डरोब में इस तरह के डिजाइन किए हुए कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। 90 के दशक में सबसे ज्यादा शिमर वाले आउटफिट पसंद किए जाते थे। इसके बाद दोबारा से यह इस साल काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा था। इसमें मैटेलिक, स्कर्ट, ड्रेस, जैकेट और फुटवियर इन सभी चीजों का बहुत अच्छा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।

इस तरह के फैशन ट्रेंड को फॉलो किया गया है। अब देखते हैं आने वाले साल मतलब 2024 में किस तरह का फैशन देखने को मिलेगा। आप भी फैशन को फॉलो करते हैं, तो इस तरह की फैशन अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।