Attractive Bridal Look: जब बात फैशन के ट्रेंड की आती है तो दिन प्रतिदिन कुछ नया देखने को मिलता है। दुलहन के लुक को डिफरेंट बनाने के लिए ट्रेडिशनल लहंगे और ड्रेस को डिफरेंट तरीके से बनाया जाता है। जिससे वे सुंदर और आकर्षित नजर आए। अगले महीने से ही आपको ब्राइडल कलेक्शन में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से अपनी ड्रेस और लहंगे को सलेक्ट कर सकेंगी। अगर आप अपना लहंगा कस्टमाइज़ करा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रख अपने ब्राइडल लुक और अधिक खूबसूरत बना सकते हैं।
Also read: दुल्हन और दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट हैं मौनी रॉय के ये 5 लहंगा सेट: Mouni Roy Lehenga Collection
लहंगे का फैब्रिक

एक दुलहन के कपड़ों में फैब्रिक पर काफी ध्यान दिया जाता है। क्योंकि अगर आपके ड्रेस का कपड़ा आरामदायक नहीं होगा तो आप किसी भी फंक्शन को अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाएंगी। आजकल यदि आप फैब्रिक की बात कि करें तो कपड़े भी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए जा रहे है। जिसमें कुछ ऐसे फैब्रिक जैसे कॉटन और खादी को तवज्जो दी जा रही है। ये इस तरह के फैब्रिक होते है जिन्हे फिर से रिसाइकल करके काम में लिया जाता है। फैशन डिजाइनर इन कपड़ों को रिसाइकल करके उन्हें फिर से डिजाइनर लुक में ढाल देते हैं।
कपड़ों के वर्क पर दें ध्यान
इस साल जब तक शादियों का सीजन आएगा और ब्राइडल लहंगों और ड्रेस की डिमांड बढ़ेगी। फैशन डिजाइनर ब्राइड की ड्रेस को खास बनाने के लिए उसमें बहुत से बदलाव ला रहे है। इसमें कपड़ों पर होने वाले डिजाइनर वर्क को बेहद आकर्षित किया जा रहा। बहुत ज्यादा मोटा वर्क वैसे भी लहंगे में उतना अधिक जंचता नहीं है। इसलिए आप ऐसे ही कपड़े खरीदें जिसमें वर्क बारीक हो और बिल्कुल सफाई से किया गया हो।
डिजाइनर स्लीव्स

दुलहन की ड्रेस को और भी अधिक आकर्षित बनाने के लिए डिजाइनर स्लीव्स में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। फ्रिल स्लीव्स हो या लेयर स्लीव्स अलग अलग तरह से डिजाइन को अपनाकर ड्रेस को डिफरेंट बना रहे हैं। स्लीव्स और भी अधिक सुंदर बनाने के लिए उसमें लेस से लेकर एम्ब्रायडरी तक की जाती है, जिससे आपकी ड्रेस बेहद सुंदर नजर आती है।
ट्रेंड के हिसाब से हो कपड़ों के रंग
आपकी ड्रेस कोई भी हो लेकिन उसका रंग अच्छा नहीं होगा तो आपकी ड्रेस उतनी अधिक सुंदर नजर नहीं आएगी। ब्राइडल में यदि गाउन की बात की जाए तो इनमें बीते कुछ सालों की ही तरह पेस्टल कलर काफी पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन एक और बोल्ड कलर जैसे बरगंडी और डार्क ग्रीन कलर भी काफी ट्रेंड में है। ब्राइडल जो भी कुछ कलर पहनती है वह अपनी पर्सनैलिटी को उभारने के लिए साथ ही जो भी कल्चर और ट्रेडिशनल से सम्बन्धित होता है।
मॉडर्न ड्रेस

आजकल की ब्राइड को मॉर्डन ड्रेस काफी पसंद आती है। ऐसे में आपको कहीं घूमने जाना है तो आप मॉर्डन टाइप की ड्रेस वियर कर सकती है। जिसके लिए मिक्स एण्ड मैच कपड़ों को वियर कर सकती है। टॉप और स्कर्ट को वियर कर सकती है। स्कर्ट के साथ आप बेहद स्मार्ट से टॉप पहनें। इसके लिए डिजाइनर काफी डिफरेंट टाइप की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं, जिसमें क्रॉप टॉप से लेकर फलोइंग स्कर्टस काफी आकर्षित नजर आती है।
शियर फैब्रिक
ब्राइडल लुक को और भी आकर्षित बनाने के साथ ब्राइड की ड्रेस को और भी सुंदर बनाया जाता है। जिसके लिए शियर फैब्रिक को कई तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। शियर फैब्रिक को स्लीव्स, नेकलाइन और लेस की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करके अलग-अलग तरीके से ड्रेस को लुक दिया जाता है। शियर फैब्रिक को गाउन और लहंगे में भी बेहद सुंदर तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे आपके गाउन या लहंगे का लुक ही चेंज हो जाए।
