अब वो जमाना है जब हर कोई अपने आप को सबसे अलग और खूबसूरत दिखाना चाहता है। तो अगर आप अपने लिए यूनिक ब्राइडल लहंगा खोज रही हैं तो ट्राई करें प्योर सिल्क से बने यह लहंगे। 

डार्क सी ग्रीन सिल्क लहंगा विद चोली 

बनारसी लहंगा की खूबसूरती वाकई बेमिसाल होती है! इस बात का सबूत है यह लहंगा। सिंपल ब्राइडल लुक के लिए आप फ्लोरल प्रिंट वाला यह लहंगा पहन सकती हैं। 

पेसटल कलर लहंगा

रेशम के इस कपड़े को सोने और चांदी के धागों से सजाया गया है, जो कि एक ब्राइड को शाही लुक देने के लिए परफेक्ट है। इस तरह का लहंगा आप अपनी सगाई में पहन सकती हैं।

नियोन ग्रीन लहंगा विद मैजेंटा चोली

मेहंदी फंक्शन के लिए यह ब्राइट कॉम्बिनेशन से बना लहंगा-चोली बेस्ट है। इसका फ्लोरल डिजाइन लहंगे को और भी खूबसूरत लुक दे रहा है तो अगर आपको लाइट वेट लहंगा कैरी करना है तो कुछ ऐसा ट्राई करें। 

रॉ सिल्क रॉयल ब्राइडल लहंगा

रॉयल लुक के लिए आप सिल्क मैजेंटा लहंगा कैरी कर सकती हैं। वेडिंग पर खूबसूरत दिखने के लिए यह लहंगा परफेक्ट है। 

सिल्क जैक यार्ड ऑरेंज लहंगा

अगर सजावटी और हलके वजन वाला लहंगा पहनना चाहती हैं। तो आप जैक यार्ड लहंगा वियर करें। यह यूनिक डिजाइन आपको अट्रैक्टिव और खूबसूरत लुक देगा। जो कि एक ब्राइड के लिए बेस्ट आउफिट है।

डार्क पीच लहंगा विद मेजेंटा चोली 

अब कंट्रास्ट लुक का जमाना है तो अगक आरको आपको ट्रेंडी ब्राइडल लुक चाहिए तो इस तरह का कंट्रास्ट लहंगा पहन सकती हैं। जिसका दुप्पट्टा सी ग्रीन, चोली मैजेंटा और लहंगा डार्क पीच कलर का है।  

टील ग्रीन लहंगा 

शाही अदा और ग्लैमरस लुक के लिए आप टील ग्रीन सिल्क लहंगा ट्राई करें। यह कलर किसी भी स्किन कॉम्प्लेक्शन पर जंच जाता है। इसलिए आप इस तरह का लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। 

                                                                                                                                                                                                   (यह सभी डिजाइनर लहंगे ‘ओढ़नीब्रांड के हैं।)

 

यह भी पढ़िए-

वैलेंटाइन स्पेशल: अपनी ड्रेस से इम्प्रेस करें अपने ‘LOVE पार्टनर’ को