हथेली के फ्रंट और बैक पर सर्कल डिजाइन से इस तरह बनाएं खूबसूरत मेहंदी: Mehndi Designs
Mehndi Designs Idea

हथेली की बैक और फ्रंट साइड पर सर्कल डिजाइन का करें इस्तेमाल : mehndi designs

आईये आपको कुछ ऐसे ही खूबसूरत डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनी हथेली के फ्रंट और बैक साइड दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mehndi Designs: मेहंदी लगाना लगभग हर किसी को पसंद होता है शादी हो या त्योहार अक्सर महिलाएं अपने हाथ पर मेहंदी लगाती है। मेहंदी बहुत ही ज्यादा प्यारी लगती और इसकी खुशबू भी अच्छी होती है और कलर आने के बाद मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। आज के समय में मेहंदी के बहुत सारे डिजाइन इंटरनेट पर देखने को मिल जाते हैं। आप हथेली और बैक साइड में गोल सर्कल या राउंड मेहंदी के डिजाइन लगाते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और आज के समय में यह चलन में भी है। आइए आपको कुछ ऐसे ही खूबसूरत डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनी हथेली के फ्रंट और बैक साइड दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also read : हथेली के रंग से जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व, जानें समुद्रशास्त्र में दर्ज बातें

राउंड मेहंदी के डिजाइन

Mehndi Designs
Round Mehndi Designs

राउंड मेहंदी के डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। राउंड फ्लावर मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन का आप अपनी हथेली पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी यूनिक भी लगते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कोन को बारीक काट ले नहीं तो आपका डिजाइन खराब हो सकता है। गोल टिक्की बनाते हुए डिजाइन की शुरुआत करें और बारीक पत्ती और फूलों के साथ की डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।

सर्कल मेहंदी के डिजाइन

Circle Mehndi Design
Circle Mehndi Design

हथेली पर लगाने के लिए यह मेहंदी डिजाइन काफी सिंपल होता है लेकिन उतना ही ज्यादा स्टाइलिश भी होता है। इस मेहंदी के डिजाइन को आप फ्रंट और बैक दोनों पर ही लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले गोल बिंदी से शुरुआत करें और आखरी में फूल बनाने के साथ इस डिजाइन को पूरा करें। यह डिजाइन लगने के बाद बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।

फ्लावर मेहंदी के डिजाइन

Flower Mehndi Design
Flower Mehndi Design

फ्लावर या फूल वाली मेहंदी गोल मेहंदी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और यूनिक लगती है। ब्राइडल और बाकी लोग इस खास डिजाइन को लगाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। डिजाइन में बनी फूल को कई तरह से भरा जा सकता है और बारीक मेहंदी डिजाइन के द्वारा इस डिजाइन को पूरा किया जाता है।

हैवी बैक हैंड गोल मेहंदी वाले डिजाइन

Mehndi designs part 4
Mehndi designs part 4

राउंड और बारीक फूल से इस डिजाइन को तैयार किया जाता है। यह बनाने में काफी आसान होता है लेकिन उतना ही ज्यादा स्टाइलिश लगता है। रचने के बाद बैक साइड पर इसकी खूबसूरती और भी निखर कर आती है। अगर आप चाहे तो इस डिजाइन की तरह अपनी कलाई में भी डिजाइन लगा सकते हैं। यह भी काफी खूबसूरत लगता है।

गोल टिक्की मेहंदी के डिजाइन

Mehndi designs part 5
Mehndi designs part 5

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन काफी समय से चलती आ रही है। आज के समय में भी यह काफी चलन में है लेकिन इस गोल टिक्की डिजाइन को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है। जिसकी वजह से यह खूबसूरत लगता है। मेहंदी आर्टिस्ट गोल टिक्की मेहंदी में और भी कई तरह के डिजाइन ऐड कर देते हैं जिसकी वजह से यह काफी क्रिएटिव और खूबसूरत लगता है।

इस तरीके के डिजाइन आप अपने फ्रंट और बैक दोनों ही हथेली पर लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और उतने ही ज्यादा स्टाइलिश होते हैं।