बारिश में जंपसूट सबसे बेहतर, फ्लोरल प्रिंट वाले जंपसूट का निराला अंदाज : Floral print jumpsuit
हम आपको इस सीजन में सबसे अलग नजर आने के लिए जंपसूट के स्पेशल ऑप्शन्स की जानकारी देंगे। इन्हें पहनकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
Floral print Jumpsuit: बारिश की बहार में जंपसूट से बेहतर कुछ नहीं है। जंपसूट का निराला अंदाज इस सीजन में खूब पसंद किया जाता है। अगर आप जंपसूट पहनना पसंद करती हैं तो इस बार बरसात के मौसम में जंपसूट जरूर ट्राई करें।
हम आपको इस सीजन में सबसे अलग नजर आने के लिए जंपसूट के स्पेशल ऑप्शन्स की जानकारी देंगे। इन्हें पहनकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही इन्हें कहीं भी पहना जा सकता है।
Also read : जाना है नाइट डेट पर और ट्राई करना है जंपसूट तो इस तरह करें स्टाइल
पॉलिएस्टर फ्लोरल प्रिंट जंपसूट :

बारिश के मौसम में आप पॉलिएस्टर फ्लोरल प्रिंट जंपसूट ट्राई कर सकती हैं। इसमें वी-नेक डिजाइन के साथ आधी बाजू वाले ऑप्शन मिलते हैं। इन जंप सूट के साथ अच्छी बात यह है कि आप इन्हें अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकती हैं। महज 1000 रूपए में एक अच्छा जंप सूट आ जाएगा।
फ्लोरल प्रिंट जंपसूट के साथ जमेंगे ये फुटवियर:

यदि आप जंप सूट के साथ फुटवियर भी स्टाइल करना चाहती हैं तो हील्स फुटवियर इसके साथ बेहतर रहेंगे। इससे आपको एक अलग ही लुक मिलेगा। आपको अच्छा लगेगा, जब लोग आपके लुक की कॉपी करेंगे।
चंदेरी जंपसूट :

बेहतरीन लुक और स्टाइल में आप चंदेरी जंपसूट को भी ट्राई कर सकती हैं। इस जंपसूट को आप बाहर घूमने जाने या पार्टी में शामिल होने के लिए भी पहन सकती है। केवल 1000 रुपए तक की कीमत वाले इस जंपसूट को आप अपनी सुविधा के अनुसार मार्केट से ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकती हैं।
चंदेरी जंपसूट के साथ ये फुटवियर ट्राई करें:

चंदेरी जंपसूट की ड्रेस के साथ आप जूती या फ्लैट्स ट्राई कर सकती हैं। इस जंपसूट के साथ जूतियां अलग ही रॉयल सा लुक देंगी। आप कलरफुल जूतियों का ऑप्शन भी चूज कर सकती हैं। या अपनी पसंद से सिंगल कलर फुटवियर ले सकती हैं।
रेयान प्रिंटेड फ्लोरल जंपसूट :

बारिश के इस मौसम में अगर आप अलग दिखना चाहती हैं तो रेयान फैब्रिक वाला रेयान प्रिंटेड फ्लोरल जंपसूट भी ट्राई कर सकती हैं। यह जंपसूट भी केवल 1000 रुपए तक में आ जाएगा।
रेयान प्रिंटेड फ्लोरल जंपसूट के साथ यह फुटवियर चलेगा :

अगर आपने रेयान प्रिंटेड फ्लोरल जंपसूट पहनने की सोची है और फुटवियर को लेकर कंफ्यूज हैं तो चिंता मत कीजिए। इस ड्रेस के साथ आप फुटवियर में हील्स ट्राई कर सकती हैं।
यह ड्रेस और फुटवियर आपको एक अलग ही स्टाइलिश लुक प्रदान करेगा। आप जिस भी फंक्शन में जाएंगी वहां सबसे अलग नजर आएंगी। और अलग दिखना कौन नहीं चाहता। महिलाएं खास तौर पर अलग दिखना चाहती हैं।
बजट के मामले में भी जंपसूट बेहतर
हमने आपको बारिश के मौसम में पहने जाने वाले जंपसूट की जानकारी दी। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इनकी कीमत जेब के लिहाज से बहुत किफायती पड़ती है। वरना स्टाइलिश लुक के चक्कर में बाजार में हजारों रुपए स्वाहा होते देर नहीं लगती। हमने आपको जंपसूट के जो ऑप्शन बताएं वे आपको स्टाइल और बजट दोनों लिहाज से बेहतर साबित होंगे।
