काजोल का हर लुक हैं शानदार!
आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस काजोल के उन सोशल मीडिया पोस्ट्स पर जिनमें हर कोई उनके लुक्स का दीवाना हो गया है।
Kajol Looks: काजोल बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। भले ही काजोल दो साल में एक दो फिल्मों में नजर आती हैं, लेकर फिर भी किसी न किसी वजह से वो लाइमलाइट में दिखती रहती हैं। उम्र की हाफ सेंचुरी के करीब पहुंचने के बाद भी एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेन्स और लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। काजोल पर बढ़ती उम्र का कोई असर नजर नहीं आता है, आज भी 48 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि काजोल इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने खूबसूरत लुक्स और स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। वहीं आए दिन एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरों से धमाल मचाती रहती हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के उन सोशल मीडिया पोस्ट्स पर जिनमें हर कोई उनके लुक्स का दीवाना हो गया है।
1- ऑफ शोल्डर जंपसूट लुक
ऑफ शोल्डर जंपसूट में काजोल का यह वेस्टर्न लुक उन पर खूब शानदार लग रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को उनके फैंस और चाहने वालों ने काफी पसंद किया है। काजोल हाफ स्लीव्स रफल्ड शोल्डर जंपसूट के साथ ब्लैक कलर का हील्स पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेहरे पर ग्लॉसी मेकअप किया है, होठों पर न्यूड लिपस्टिक लगाई है और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया है।
2- डीप नेक जंपसूट लुक
जब स्टाइल की बात आती है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का नाम जरूर जहन में आता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में डीप नेक जंपसूट लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में काजोल डार्क प्रिंटेड क्रिएशन शॉर्ट स्लीव्स जंपसूट पहने कैमरे के सामने शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। इस जंपसूट के साथ काजोल ने फेस पर न्यूड मेकअप किया है, कानो में ओवरसाइज़्ड हूप इयररिंग्स पहनी हैं, बालों को खुला छोड़े हुए स्टाइल किया है और स्ट्रैप हील्स के साथ अपने लुक स्टाइल किया है।
3- रेड हाई थाई स्लिट गाउन लुक
रेड कलर की इस खूबसूरत ड्रेस में काजोल बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। काजोल ने रेड कलर का कोल्ड-शोल्डर और हाई थाई गाउन पहना है, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फेस पर ग्लॉसी मेकअप किया, कानो में ड्रॉप इयररिंग्स पहने, बालों को खुला स्टाइल किया और होठों पर ग्लॉसी न्यूड लगाकर अपने लुक को पूरा किया है।
4- गाउन लुक
काजोल हाल ही में अपनी बेटी न्यासा के साथ NMACC इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान काजोल व्हाइट कलर का स्लिट डिटेल का गाउन पहले जलवा बिखेरती नजर आई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसे उनके फैंस और चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। काजोल डीप नेक फ्लोरल थ्रेड एंब्रॉयडरी गाउन पहने नजर आ रही हैं। इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने चोकर नेकपीस, हेवी फाउंडेशन और स्लीक बन से अपने लुक को कंप्लीट किया है।