जाना है नाइट डेट पर और ट्राई करना है जंपसूट तो इस तरह करें स्टाइल : jumpsuit styling
नाइट पार्टी में अधिकतर लोग स्टाइलिश दिखना चाहते हैं इसीलिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े भी पहनना पसंद करते हैं, परंतु जब आप जंपसूट को पहनते हैं तो अपने लुक को और भी ज्यादा पर्फेक्ट बना सकते हैं।
Jumpsuit Styling: बहुत सारे फंक्शन ऐसे होते हैं जब हम जंप सूट पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि अधिकतर लोग वही कपड़े पहनते हैं जिसमें वह कंफर्टेबल फील करते हैं। जिन्हें पहनने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है और वह अपने आप को स्टाइलिश तरीके से क्रिएट भी करना चाहते हैं। अधिकतर जब होता है जब नाइट पार्टी में हमें जाना होता है। नाइट पार्टी में अधिकतर लोग स्टाइलिश दिखना चाहते हैं इसीलिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े भी पहनना पसंद करते हैं, परंतु जब आप जंपसूट को पहनते हैं तो अपने लुक को और भी ज्यादा पर्फेक्ट बना सकते हैं। नाइट पार्टी करने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होता है और आप इसे आराम से स्टाइल कर सकते हैं तो आईये आपको बताते हैं ऐसे कौन-कौन से टिप्स होते हैं।
Also read : वैलेंटाइन डेट पर पहनें ये खास रंग की ड्रेस, उड़ जाएंगे आपके पार्टनर के होश
इस तरह एसेसरीज का रखें ध्यान

जम्प सूट के लिए आपको एसेसरीज को भी ध्यान में रखना होता है। अगर आपके आउटफिट का नेकलाइन थोड़ा सा डीप है तो आप चैन पेंडेंट पहन सकते हैं। इसके अलावा बेल्ट और स्टड इयररिंग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑफ शोल्डर जंपसूट और जैकेट

अगर आपने ऑफ शोल्डर जंप सूट का चुनाव किया है और आप इसे पहनने में कंफर्टेबल नहीं फील कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है कि आप इसके साथ मैचिंग जैकेट ले सकते हैं। अगर आप चाहे तो मल्टी कलर जैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वह भी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसमें आपको लोंग और शार्ट दोनों ही तरीके की ऑप्शन मिल जाते हैं। इसी के साथ आजकल फेदर वाली जैकेट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। अगर आप चाहे तो फेदर वाली जैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपका पार्टी लुक काफी स्टाइलिश लगता है।
इस तरह करें मेकअप का चुनाव

वैसे तो जंपसूट सिंपल तरीके से ही पहना जाता है लेकिन अगर आप नाइट पार्टी के लिए इसे पहनना चाहते हैं तो इसके लिए मेकअप भी उसी हिसाब से करना होता है। इसके लिए अगर आप चाहे तो स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले आंखों पर विंग लाइनर की तरह टेप का इस्तेमाल करना होता है। इसके बाद अपनी आंखों पर कलर को अप्लाई करना होता है। इस तरीके से आप आई मेकअप लुक कंप्लीट कर सकते हैं। अगर लिपस्टिक की बात की जाए तो लिपस्टिक में न्यूड कलर या फिर कोई लाइट कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह बनाए हेयर स्टाइल

अगर आप जंपसूट नाइट पार्टी के लिए पहन रही है तो इसके लिए यह जरूरी है कि आप एक अच्छा सा हेयर स्टाइल जरूर बनाएं। इसमें यह आउटफिट और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है और सबसे अलग भी दिखाई देता है। इसके लिए अगर आप चाहे तो ओपन हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं लेकिन अगर आप वेवी कर्ल हेयर स्टाइल या फिर हाफ बन हेयर स्टाइल का चुनाव करते हैं या फिर पोनीटेल का चुनाव करते हैं तो इस तरह का हेयर स्टाइल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।
यह टिप्स है जिसके जरिए आप अपने जंपसूट को नाइट पार्टी के लिए तैयार कर सकते हैं और अपने आप को काफी ज्यादा स्टाइलिश भी बना सकते हैं। इस तरह का लुक पार्टी के लिए बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।
