बड़ी लेयरिंग वाली ज्वैलरी की जाएगी पसंद: Layering Jewellery
Layering Jewellery

Layering Jewellery: नया साल पूछ रहा है कि हम पर्यावरण की बेहतरी के लिए कौन से संकल्प लेने जा रहे हैं। ऐसे समय में जब स्थिरता की महत्ता बढ़ती जा रही है, हमें अपने फैशन को लेकर भी संकल्प करने की जरूरत है। यही वजह है कि आने वाले नए साल में ऐसे ज्वैलरी ट्रेंड फैशन में बने रहे होंगे जो स्थिरता को महत्व देने के साथ हमें फैशनेबल लुक भी दें।

इस साल तो ज्वैलरी की लेयरिंग बड़ी है जो अगले साल बहुत ज्यादा पॉपुलर होने वाली है। हमें नए साल के लिए यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने वॉर्डरोब में रखे हुए वर्सेटाइल ज्वैलरी पीसेज को मिक्स और मैच करके व्यक्तिगत लेयर्ड लुक पाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए हम विभिन्न लंबाई, टेक्सचर और पेंडेंट स्टाइल के चैन को मिक्स और मैच करके एक खूबसूरत इफेक्ट पा सकते हैं। हम एक साथ चार्म, जेमस्टोन पेंडेंट या पर्सनलाइज्ड इनिशियल को मिक्स करके भी एक शानदार लुक पा सकते हैं। इस तरह से डेलिकेट नेकलेस की लेयरिंग करके किसी भी आउटफिट को गहराई और खूबसूरती मिलने के साथ ही डिफरेंट लुक भी मिलता है।  

Also read : आकर्षक सोने और हीरे के नायाब आभूषण: Gold and Diamond Jewellery

प्रकृति से प्रेरित ज्वैलरी इस साल के साथ आने वाले साल में ट्रेंड में रहेगी और यह कहीं जाने नहीं वाली है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इसमें पहला कारण तो हमारी धरती की सुरक्षा करना ही है। इस ट्रेंड को फॉलो करने का संकल्प लें और खुद को ऑर्गेनिक शेप, बोटैनिकल मोटिफ और प्राकृतिक टेक्सचर वाली ज्वैलरी से सजाएं। पत्तियों, फूलों और प्राकृतिक दुनिया में मौजूद अन्य तत्वों से प्रेरणा लें और अपनी ज्वैलरी कलेक्शन में नई चीजें जोड़ें। 

Layering Jewellery
Layering Jewellery

इस साल विभिन्न तरह की मेटल वाली ज्वैलरी को मिक्स करने का भी प्रयोग करें और यह संकल्प लें कि आप अपनी ज्वैलरी लुक को कंटेंपरेरी और एजी लुक देंगी। गोल्ड के साथ रोज गोल्ड और प्लैटिनम को मिक्स करके अपने लुक को गहराई दी जा सकती है साथ ही भीड़ में अलग दिखने वाला लुक भी पाया जा सकता है। फिर चाहे डबल टोन वाली अंगूठी हो, मिक्स मेटल वाले ब्रेसलेट हों या मल्टी मेटल वाले पेंडेंट हों, यह विभिन्न धातुओं का जो मिश्रण है वह आपके लुक को आधुनिक बनाने के साथ ही सॉफ्ट और एसथेटिक अपील भी देने में कामयाब रहेगा।

जब मिक्स मेटल की बात की जा रही है तो हम गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी के फ्यूजन को नहीं भूल सकते हैं। गोल्ड और सिल्वर का फ्यूजन साथ में बहुत खूबसूरत लगता है और इसकी खासियत यह है कि इसे आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। फिर चाहे आपको नेक पीस पहनना हो या इयररिंग्स, गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी का यह फ्यूजन बहुत खूबसूरत लगता है और भीड़ में अलग करने की क्षमता भी रखता है। 

आने वाले साल के ज्वैलरी ट्रेड का एक महत्वपूर्ण पहलू रहेगा स्टेटमेंट इयररिंग्स का इस्तेमाल करना, जिससे आपको बोल्ड और स्टनिंग लुक पाने में मदद मिलेगी। आने वाले नए साल में ओवरसाइज हूप्स, ज्योमेट्रिक शेप और एसिमिट्रिक डिजाइन फैशन सीन में सबसे ज्यादा नजर आने वाले हैं। रंग-बिरंगे पैटर्न, यूनिक टेक्सचर और इंट्रीकेट डिटेलिंग आपकी इयररिंग्स को सबसे अलग लुक देने में कामयाब रहेंगे। आपका स्टाइल चाहे मिनिमलिस्ट है या बोल्ड, अपने कलेक्शन में स्टेटमेंट इयररिंग्स को शामिल करके आप किसी भी मौके पर सबसे अलग और अलग छाप छोड़ने में कामयाब हो सकती हैं। 

जब इयररिंग्स की बात हो ही रही है तो इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि आने वाले नए साल में रंग-बिरंगे स्टोन वाली लंबी इयररिंग्स भी ट्रेंड में बनी रहेगी। यह कई शेप और अलग-अलग पैटर्न वाले स्टोन में खूब पसंद की जाएंगी, जिन्हें आप सूट साड़ी लहंगा और वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

स्लीक पैटर्न और डिजाइन के नेकपीस या नेक चेन भी ट्रेंड में बने रहेंगे। ये खूबसूरत दिखते हैं और पहनने वाले को रिच लुक देते हैं। आप चाहें तो इसे डबल टोन मेटल में ले सकती हैं या सिंगल मेटल कलर में, यह बेहद खूबसूरत दिखता है। इसकी खास बात यह है कि इसे आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ पारंपरिक परिधानों के साथ भी पहन सकती हैं। फैब्रिक, जूट और थ्रेड ज्वैलरी का चलन भी फैशन में खूब बना रहेगा, जिसमें इयररिंग्स और नेकपीस शामिल है। ये ट्रेंडी दिखने के साथ ही ऑर्गैनिक भी हैं और इसलिए खूब पसंद किये जाएंगे। इस ज्वैलरी में मोती और स्टोन्स का खास योगदान रहता है, जिससे ये ज्वैलरी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। 

ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती है बल्कि नए रंग और रूप के साथ आती रहती है। तो नए साल में भी ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को विभिन्न डिजाइन और पैटर्न में खरीदें और इसे अपनी रोजाना की जिंदगी में फैशनेबल दिखने के लिए इस्तेमाल में लाएं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी में चोकर का जलवा बरकरार रहने वाला है। हां, यह जरूर है कि इसके कई नए पैटर्न देखने को मिलेंगे। इनमें प्रकृति प्रेरित जैसे- चिड़िया, फूल-पत्ती प्रमुख हैं। 

आने वाले साल में दादी, नानी के जमाने की ज्वैलरी यानी पारंपरिक ज्वैलरी का जलवा भी बरकरार रहेगा। अपनी पुरानी ज्वैलरी को लॉकर में रखने की बजाय बाहर निकालिए और उसे पहन लीजिए। आप अपनी एंटीक ज्वैलरी को न सिर्फ साड़ी, सूट और लहंगे के साथ पहन सकती हैं बल्कि फ्यूजन लुक के लिए वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी यह ज्वैलरी शानदार लगेगी।