सर्दियों में वॉर्डरोब में रहेंगी ये चीज़ें तो हमेशा स्टाइलिश दिखेंगी आप
आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप कुछ ख़ास चीज़ों को अपनी वार्डरॉब का हिस्सा बनाकर ऑफिस हो या फ़्रेंड्स के साथ पार्टी हर जगह अपनी स्टाइल का जलवा दिखा सकते हैं।
Winter Fashion: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सर्द हवाओं से बचने के लिए गरम कपड़े पहनना ज़रूरी हो जाता है। अधिकांश लोगों की चिंता रहती है कि ऐसे में स्टाइलिश कैसे दिखा जाये क्योंकि उन्हें लगता है कि विंटर के ये कपड़े उनका पूरा लुक ही ख़राब कर देंगे। अगर आपको भी इसी तरह की चिंता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इन ख़ास चीज़ों को अपनी वार्डरॉब का हिस्सा बनाकर आप ऑफिस हो या फ़्रेंड्स के साथ पार्टी हर जगह अपनी स्टाइल का जलवा दिखा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन चीज़ों के बारे में-
Also read: दिखना चाहती हैं अलग तो पहनें डेनिम साड़ी, जानें लुक को कैसे बनाएं स्टाइलिश: Stylish Denim Saree
फर जैकेट्स

सर्दियों में ये फर जैकेट्स ना केवल आपको ठंड से बचाएगी बल्कि आपको एक स्टाइलिश लुक भी देंगी। ख़ास बात यह है कि ये स्टाइलिश होने के साथ ही काफी कंफर्टेबल भी रहती हैं। इस समय मार्केट में इन जैकेट्स की काफ़ी वैरायटी उपलब्ध हैं। साथ ही आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें ऑनलाइन भी मँगवा सकते हैं।
ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट

स्टाइलिश लुक के लिए इन ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट को इस विंटर में अपने वार्डरॉब का हिस्सा ज़रूर बनायें। आप इन ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट को जीन्स या फिर किसी स्टाइलिश पैंट के साथ पेयर कर सकते हैं। डार्क या लाइट किसी भी कलर में यह स्वेटशर्ट आपको लोगों से अलग दिखायेगी।
हूडीज़

विंटर में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको अलग-अलग हूडीज़ को अपनी वार्डरोब में ज़रूर शामिल करना चाहिये। इस समय ये हूडीज़ ट्रेंड में काफ़ी चल रही हैं। इन्हें आप ऑफिस में या कहीं भी मार्केट और दूसरी जगहों पर पहन सकते हैं।
ब्लेजर
विंटर में दो-तीन अच्छे ब्लेजर को ज़रूर वार्डरोब में रखें। इस समय वेलवेट ब्लेजर काफ़ी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इन्हें आप फॉर्मल पेंट के साथ मैच कर सकते हैं। यह आपको अलग ही रॉयल लुक देगा। पार्टीज़ में भी ये ब्लेजर आपको काफ़ी स्टाइलिश लुक देंगे। अगर आप शोर्ट ड्रेसेज़ पहन रहे हैं तो इनके साथ एंब्रायडरी ब्लेजर कैरी कर सकते हैं।

लाँग कोट
सर्दियों में आप किसी भी जगह अगर ख़ुद को अलग दिखाना चाहते हैं तो इस समय कार्डिगन, जैकेट या ब्लेजर की जगह लाँग कोट पहनें। इसमें आप स्टाइलिश भी लगेंगी और या आपको सर्दी से राहत भी दिलाएगा।

स्कार्फ
कई लोगों का लगता है कि विंटर ऑउटफिट में वो स्टाइलिश नहीं दिखेंगे। अगर आप भी इससे ठंड भी बचेगी और लुक भी स्टाइलिश मिलेगा। डार्क या लाइट किसी भी रंग का स्कार्फ आप अपने आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं। जीन्स-टॉप के साथ आप इसको सिंपल तरीक़े से कैरी कर सकते हैं या फिर फ़्रेंच नॉट स्टाइल में भी पहन सकते हैं। इसको शॉल स्टाइल में भी लगा सकती हैं।

तो, आप भी इस बार विंटर में अपनी वार्डरोब में ये चीज़ें ज़रूर शामिल करें। ये आपको किसी भी जगह बिलकुल अलग, ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देंगी।
