लोहड़ी में परफेक्‍ट लुक पाने के लिए ट्राय करें ये फ्यूजन पंजाबी सूट्स: Punjabi Fusion Suits
Punjabi Fusion Suits

Punjabi Fusion Suits: लो आ गई लोहड़ी वे, बना लो जोड़ी वे… नाच-गाने और स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का त्‍योहार है लोहड़ी। ये पंजाब में मनाया जाने वाला मुख्‍य त्‍योहार है जिसे फ्रेंड और फैमिली सभी मिलजुल कर सेलिब्रेट करते हैं। ट्रेडिशनल डेकोरेशन, बेहतरीन व्‍यंजनों के साथ पंजाबी आउटफिट इस त्‍योहार का मुख्‍य आकर्षण है। त्‍योहार की रौनक बढ़ाने में जहां लाइट, म्‍यूजिक और डांस अहम भूमिका निभाते हैं वहीं ट्रेडिशनल पंजाबी ड्रेस भी त्‍योहार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आवश्‍यक मानी जाती है। लोहड़ी सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में बड़ी भव्‍यता और धूमधाम से मनाई जाती है। खासकर नवजोड़ों के लिए ये त्‍योहार खासा मायने रखता है। वैसे तो लोहड़ी में सूट और घेरदार सलवार जैसी पंजाबी ट्रेडिशनल ड्रेसेस को पहना जाता है लेकिन यदि आप इस साल अपने लुक को स्‍टाइलिश और मॉर्डन बनाना चाहते हैं तो फ्यूजन पंजाबी सूट्स एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लेटेस्‍ट डिजाइन के फ्यूजन पंजाबी सूट्स के बारे में।

Also read : पैर के तलवों पर सर्दियों में लगाएं ये 5 तरह के तेल

पैंट स्‍टाइल सूट

pant style suit
pant style suit

शाही और शानदार लुक के लिए वेलवेट कुर्ती के साथ पैंट सूट का चुनाव किया जा सकता है। वेलवेट के सूट सर्द लोहड़ी की शाम को गर्म और उत्‍साहभरा बना सकते हैं। अपने लुक को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए कंट्रास्‍ट कलर के कुर्ते और पैंट का चुनाव करें। इसे युवतियां तथा किसी भी उम्र की महिलाएं आसानी से कैरी कर सकती हैं। प्रिंटेड पैंट प्‍लेन या वर्क वाले कुर्ते की शोभा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

थ्रेड वर्क पंजाबी सूट

ग्‍लैमरस लुक के लिए हल्‍की जरी की कढ़ाई वाला पटियाला स्‍टाइल सूट का चुनाव किया जा सकता है। थ्रेड वर्क पंजाबी सूट लोहड़ी के मौके पर अधिक जंचते हैं और ट्रेडिशनल फीलिंग भी देते हैं। पंजाबी सूट के लुक को कंपलीट करने के लिए आप थ्रेड वर्क वाली शॉल के साथ इसे टीमअप कर सकते हैं। ट्रेडिशनल पंजाबी लुक के लिए बालों में परांदे का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

मोनोक्रोमै‍टिक पठानी पैंट सूट

ड्रामेटिक लुक के लिए मोनोक्रोमैटिक पठानी पैंट का चुनाव किया जा सकता है। आकर्षक लुक के लिए एक ही कलर पैलेट का चुनाव करें। पठानी सूट बेहद आरामदायक और आकर्षक होते हैं जिसे आप बिना दुपट्टे के भी कैरी कर सकते हैं। सुर्खियां बटोरने के लिए आप इसे बोल्‍ड एक्‍सेसरीज जैसे स्‍टेटमेंट इंडियन नेकलेस और मांग टीके के साथ पहन सकते हैं।

शॉर्ट मिरर वर्क कुर्ता

short mirror work kurta
short mirror work kurta

शाम के ग्‍लैमरस लुक के लिए डार्क कलर की मिरर वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती सेट बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है। इसे प्‍लाजो, धोती और घेरदार सलवार के साथ टीमअप किया जा सकता है। इसके अलावा आरामदायक पैंट के साथ छोटी कुर्ती अधिक आकर्षक लगती हैं। ये आउटफिट आपके लोहड़ी फंक्‍शन के लिए परफेक्‍ट हो सकती है क्‍योंकि शॉर्ट कुर्ते को कैरी करना बेहद आसान होता है।

स्‍ट्रेटकट कुर्ती विथ धोती

नेट स्‍लीव्‍स, स्‍कैलप्‍ड हेमलाइन और एसिमेट्रिक कट्स के साथ स्‍टाइलिश धोती पैंट आपके पंजाबी लुक को कंपलीट कर सकती है। ट्रेडिशन और ट्रेंड के अनुसार आप पेस्‍टल शेड्स जैसे पिंक, ब्‍लू, पर्पल और व्‍हाइट कलर का चुनाव कर सकते हैं। फिनिशिंग टच के लिए आप हैवी कंगन और स्‍टेटमेंट इयररिंग्‍स पहनने का विचार कर सकते हैं। धोती के साथ हील्‍स या नागरे आपके लुक को स्‍टाइलिश बना सकते हैं।