Overview:
फैशन की दुनिया के नए ट्रेंड में इस साल एंट्री हुई है कफ ब्रेसलेट और बैंगल्स की। कफ बैंगल्स आमतौर पर चूड़ियों से ज्यादा चौड़े होते हैं। यही कारण है कि ये काफी हाइलाइट होते हैं और आपको प्रॉपर लुक देते हैं।
Cuff Bangles: आपके ओवरऑल लुक पर आउटफिट के साथ ही एक्सेसरीज का भी काफी असर पड़ता है। मेकअप, हेयर स्टाइल, इयररिंग्स, नेकलेस के साथ ही बैंगल्स और ब्रेसलेट भी बहुत इंपोर्टेंट होते हैं। ऐसे में आपको लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी होना बहुत जरूरी है। फैशन की दुनिया के नए ट्रेंड में इस साल एंट्री हुई है कफ ब्रेसलेट और बैंगल्स की। कफ बैंगल्स आमतौर पर चूड़ियों से ज्यादा चौड़े होते हैं। यही कारण है कि ये काफी हाइलाइट होते हैं और आपको प्रॉपर लुक देते हैं। आजकल ये बैंगल्स बॉलीवुड ब्यूटीज की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन दिनों कैसे कफ बैंगल्स और ब्रेसलेट ट्रेंड में हैं।
Also read : कम कीमत में ढूंढ रही हैं हैवी वर्क सूट तो गोटा पत्ती वर्क है आपके लिए बेस्ट: Heavy Work Suit
कुंदन कफ बैंगल्स
कुंदन कफ बैंगल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये आपको रॉयल लुक देते हैं। शादी, फंक्शन, पार्टी और त्योहारों में इस तरह के बैंगल्स वियर करने से आपके लुक में चार चांद लग सकते हैं। कुंदन कफ बैंगल्स में आपको कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाते हैं। बैंगल्स के साथ ही आप बागड़ी भी वियर कर सकती हैं।
गोल्डन कफ बैंगल्स
अगर आप चाहती हैं कि सभी की निगाहें आपके हाथों पर ठहर जाएं तो गोल्डन कफ बैंगल्स ट्राई कर सकती हैं। किसी भी डार्क या लाइट कलर के आउटफिट के साथ आप इसे वियर करें। खास बात यह है कि इस तरह के कफ बैंगल्स इंडियन के साथ ही वेस्टर्न वियर्स पर भी अच्छे लगते हैं। ऐसे बैंगल्स आपके कलेक्शन में जरूर होने चाहिए।
ब्लैक कफ बैंगल्स
कुछ बोल्ड और ब्यूटिफुल ट्राई करना चाहती हैं तो ब्लैक कफ बैंगल्स बेस्ट ऑप्शन है। व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ आप इन्हें कॉन्ट्रास्ट में वियर करें। इस तरह के कफ बैंगल्स ट्रेडिशनल साड़ी, सूट के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही बहुत अच्छी लगती हैं।
सिल्वर एंटीक कफ बैंगल्स
अगर आप ट्रेडिशनल वियर में मॉर्डन तड़का चाहती हैं तो इस तरह के सिल्वर एंटीक कफ बैंगल्स जरूर ट्राई करें। ये आपके लुक को ग्लैमरस बना देंगे। ऐसे बैंगल्स हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करते हैं।
ऑक्साइड कफ बैंगल्स
ऑक्साइड कफ बैंगल्स हर युवती के कनेक्शन में जरूर होने चाहिए। आप इन्हें जींस-कुर्ते, सूट, लहंगे, साड़ी किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं। आपको ऐसे कफ बैंगल्स हर रेंज में मिल सकते हैं। इनमें एक से बढ़कर एक पैटर्न आते हैं।
गोल्डन एंटीक कफ बैंगल्स
कफ बैंगल्स को आप काफी सारी दूसरी बैंगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं। ये आपके ओवरऑल लुक में ग्लैमर जोड़ने का काम करते हैं। चूड़ियों से भरे हाथ हमेशा से ही फैशन की निशानी माने जाते हैं। इस प्रकार के गोल्डन एंटीक कफ बैंगल्स इसके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें भी आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे।
पोलकी कफ बैंगल्स
पोलकी कफ बैंगल्स इंडियन आउटफिट्स पर बहुत ही शानदार लगते हैं। पोलकी ज्वेलरी हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। ऐसे में पोलकी कफ बैंगल्स चुनना एक समझदारी का फैसला होगा। ये काफी ब्यूटिफुल और एलिगेंट लगते हैं। चौड़ा होने के कारण पोलकी कफ बैंगल्स दूर से ही चमकते हैं।
