यहां देखें ब्रेसलेट मंगलसूत्र के खूबसूरत डिज़ाइन्स: Mangalsutra Bracelets
Mangalsutra Bracelets

ब्रेसलेट मंगलसूत्र के खूबसूरत पैटर्न

आप भी हाथ में पहनने के लिए मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं, तो यह लेख आपको लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन ढूंढ़ने में मदद करेगा।

Mangalsutra Bracelets: भारतीय संस्कृति में मंगलसूत्र को स्त्री के विवाह का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शादी के बाद आमतौर पर आपको हर महिला के गले में चेन जैसा मंगलसूत्र नजर आता होगा। कई महिलाएं मंगलसूत्र इसलिए नहीं पहन पाती हैं क्योंकि मंगलसूत्र के पारंपरिक डिजाइन उनके स्टाइलिश लुक से मेल नहीं खाते रहते है। वैसे तो हर महिला को शादी के बाद मंगलसूत्र पहनने का शौक होता है। इसलिए अब हाथ में पहनने वाले मंगलसूत्र भी बाजार में आ रहे हैं। अगर आप भी हाथ में पहनने के लिए मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं, तो यह लेख आपको लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन ढूंढ़ने में मदद करेगा।

मंगलसूत्र पति के नाम के साथ

Mangalsutra Bracelets

आप अपने पति के नाम को स्टाइलिश फॉन्ट में कस्टमाइज कर सकती हैं और उनके पेंडेंट को मंगलसूत्र से बनवा सकती हैं। अगर पति का पूरा नाम बहुत बड़ा है तो आप उनके नाम के पहले अक्षर का पेंडेंट बनवा सकती हैं। इसके अलावा आपके पास यह भी विकल्प है कि आप अपने और अपने पति के नाम का एक संयुक्त पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। यदि आप नाम नहीं लिखवाना चाहती हैं तो आप अपने मंगलसूत्र में पति का कोई पसंदीदा शब्द या विवाह से संबंधित शुभ शब्द लटकन के रूप में बनवा सकती हैं ।

डिज़ाइनर मंगलसूत्र

Mangalsutra

हाथ के मंगलसूत्र में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। आप मल्टी-चेन मंगलसूत्र या टेसल्ड मंगलसूत्र के अलावा ब्रेसलेट-स्टाइल मंगलसूत्र भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं मंगलसूत्र में कई पवित्र शब्दों और प्रतीकों के अलावा आप अपनी शादी की तारीख को पेंडेंट के रूप में भी बनवा सकते हैं। इस तरह आपका मंगलसूत्र सबसे यूनिक दिखेगा।

राशि वाला मंगलसूत्र

Mangalsutra

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आप अपनी और अपने पति की राशि या लकी नंबर डिजाइन वाला मंगलसूत्र पहन सकती हैं। आपको राशि चक्र में विभिन्न प्रकार के चिन्ह मिल जाएंगे। आप उस राशि का पेंडेंट बनवा सकते हैं या आप मंगलसूत्र में बना नुमा पेंडेंट भी बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं मंगलसूत्र के पेंडेंट का रंग भी आप अपनी राशि के अनुसार रख सकते हैं।

ईवल आई मंगलसूत्र

ईवल आई मंगलसूत्र

मंगलसूत्र हिंदू परंपराओं में एक महत्वपूर्ण मूल्य रखता है। ये मंगलसूत्र कंगन एक बुरी नज़र या नज़र ताबीज के साथ आते हैं जो पति और पत्नी को बुरी नज़र से बचाते है। ऐसा माना जाता है कि बुरी नजर न केवल किसी खतरे से बचाती है बल्कि अपने साथ सौभाग्य और स्वास्थ्य भी लाती है। ईविल आई ताबीज के साथ ये ब्रेसलेट मंगलसूत्र डिज़ाइन आज कल काफी ट्रेंड में है। ऐसा मंगलसूत्र आपके आउटफिट्स को एक स्टाइलिश लुक देने में मदद करते है।

फ्लावर डिज़ाइन

फ्लावर डिज़ाइन

ये मंगलसूत्र का डिजाइन काफी यूनिक है। अगर आप हल्का मंगलसूत्र पहनने के लिए सोच रही है। तो आपके लिए ये फ्लावर मंगलसूत्र डिजाइन एकदम परफ्केट रहेंगा। आप इसे बाहर या डेली ऑफिस भी पहन के जा सकती है। ये मंगलसूत्र आपके वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।

उम्मीद है कि आपको हाथ में पहने जाने वाले मंगलसूत्र की डिज़ाइन पसंद आई होगी। आप भी इन तस्वीरों से आइडिया लेकर अपने लिए मंगलसूत्र बना सकती हैं।

Leave a comment