ऑफ शोल्डर आउटफिट के साथ कैरी करें ये एक्सेसरीज: Accessories For Off Shoulder outfits

ऑफ शोल्डर आउटफिट के साथ कई तरह के एक्सेसरी कैरी कर सकते है।

Off Shoulder Outfits Accessories: गर्मी का मौसम आते ही महिलाएं एक बार फिर से अपनी फैशन सेंस को स्टाइलिश बनाने का काम करना शुरु कर देंगी। ऐसे में वह अलग-अलग तरह के आउटफिट्स ट्राई करेंगी। खास तौर पर महिलाओं को ऑफ शोल्डर आउटफिट्स बेहद पसंद आते हैं, लेकिन उन्हें इसे स्टाइल करने का सही तरीका नहीं पता है। अगर आप भी किसी पार्टी में ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर जा रही है और आपको यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि ऐसे आउटफिट के साथ किस तरह का एक्सेसरी कैरी करे तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताने वाले हैं।

Also read: ट्यूब टॉप को इन तरीकों से करें स्टाइल, मिलेगा परफेक्ट बोल्ड लुक

Off Shoulder Outfits Accessories
Dangles Earings

अगर आपको मिनिमम एक्सेसरीज कैरी करना अच्छा लगता है, तो ऐसे में आप ऑफ शोल्डर आउटफिट के साथ डैंगल्स इयररिंग्स पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी सटल लगता है। आप अपने आउटफिट से मैचिंग डैंगल्स इयररिंग्स को पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ऑक्सिडाइज्ड डैंगल्स भी ट्राई कर सकती है। यह आपकी हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे। इनकी खासियत यह होती है कि इन्हे केजुअल्स और डिनर पार्टीज दोनों में पहना जा सकता है। ध्यान रखें कि ऑफ शोल्डर आउटफिट के साथ स्टड पहनने से बचना चाहिए।

Choker Necklace
Choker Necklace

अगर आप पार्टी में ऑफ शोल्डर आउटफिट पहन रही हैं, तो अपने लुक को बेहद खास बनाने के लिए चोकर नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। आजकल ऐसे आउटफिट के साथ चोकर काफी अच्छा लगता है। यह मिनिमल एक्सेसरीज होने के साथ ही आपको एक स्टेटमेंट लुक देता है। आप चाहें तो डायमंड से लेकर ऑक्सिडाइज चोकर तक ट्राई कर सकती हैं।

अगर आप कैजुअल आउटिंग के लिए ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रही हैं, तो आप लॉन्ग डेलीकेट इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। कोशिश करें कि आपके इयररिंग्स की लेंथ इतनी हो कि वह आपके शोल्डर्स को टच कर सके। यह देखने में बेहद ही क्लासी लगते हैं।

Embroidery Design Clutch
Embroidery Design Clutch

क्लच एक ऐसी एक्सेसरीज है, जिसे आप किसी भी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती है। यह आपके पूरे लुक को एन्हांस करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो अपने ऑफ शोल्डर आउटफिट के साथ कोई एंब्रॉयड्रेड क्लच स्टाइल करें। ध्यान रखें कि अगर आप प्लेन ड्रेस पहन रही है, तभी ऐसा क्लच कैरी करें। ताकि आपका लुक बैलेंस में लगे।

Layered Necklace
Layered Necklace


अगर आप कैजुअल आउटिंग में ऑफ शोल्डर टॉप पहनने का मन बना रही हैं, तो उसके साथ लेयर्ड नेकपीस कैरी करें। आप अपने आउटफिट के कलर को ध्यान में रखकर गोल्डन या सिल्वर नेकपीस स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो प्लेन ऑफ शोल्डर गाउन के साथ भी ऐसा नेकपीस पहन सकती हैं।

अगर आप ऑफिस पार्टी में ऑफ शोल्डर आउटफिट कैरी कर रही है, तो ऐसे में आप मिनिमल एक्सेसरीज के जरिए स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहती है, तो हूप्स इयररिंग ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो अपनी फेस कटिंग के अनुसार कोई हूप्स सेलेक्ट कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को बेहद स्टाइलिश बना देगा। ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे की कटिंग के अनुसार ही हूप्स का साइज और डिज़ाइन सेलेक्ट करें, तभी यह आप पर अच्छा लगेगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...