Ankita Lokhande Maharashtrian Looks : भारत में किसी भी खास त्योहार या पूजा-पाठ के मौके पर अधिकतर महिलाएं साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में बात सालभर के सबसे बड़े और एक्साइटेड त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी की करें। तो बढ़िया महाराष्ट्रीयन साड़ी में खुद को स्टाइल करना तो बनता है। इस साल 7 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत होने के साथ 10 दिनों बाद 17 सितंबर को विसर्जन है। ऐसे में आज हम आपके लिए मराठी मुलगी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के कुछ बेहद खूबसूरत महाराष्ट्रीयन साड़ी लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी गणेश चतुर्थी पर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर स्टाइल करें खास ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन साड़ी लुक्स : Ankita Lokhande Maharashtrian Looks
अंकिता का खास लड्डू पीला आउटफिट
गणेश चतुर्थी जैसे खास त्योहारों के मौके पर पीला रंग सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी इस गणेश चतुर्थी बढ़िया येलो आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का ये लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में अंकिता लोखंडे ने लड्डू पीले रंग की महाराष्ट्रीयन साड़ी को गोल्डन ज्वेलरी, महाराष्ट्रीयन बिंदी, हरी चूड़ियों और गजरे के साथ स्टाइल किया है। आप गणेश चतुर्थी की पूजा में अंकिता का ये लुक महाराष्ट्रीयन बिंदी के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं।
पैठणी बनारसी साड़ी और पर्ल ज्वेलरी
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में गाजे बाजे और गुलाल के रंगों के साथ मनाया जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को विदाई देने के लिए आप अंकिता लोखंडे का ये बेहद खूबसूरत काली पैठणी साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में अंकिता ने काली पैठणी साड़ी को लाल सिल्क दुप्पटे और काफी यूनिक व्हाइट पर्ल ज्वेलरी और चांद बिंदी के साथ कैरी किया है। आप भी अंकिता का ये साड़ी लुक मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
बनारसी सिल्क साड़ी और गजरा
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने साड़ी लुक्स के लिए तारीफें बटोरती नजर आती हैं। इस लुक में अंकिता ने ब्रॉड गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग गोल्डन ज्वेलरी और महाराष्ट्रीयन नथ के साथ कैरी किया है। आप भी गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अंकिता का ये साड़ी लुक मैसी बन हेयर स्टाइल और फ्रेश गजरे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी लुक के साथ आप हाथों में हरी चूड़ियां और पैरों में गोल्डन जूतियां पहन सकती हैं।
अंकिता का मिनिमल येलो साड़ी लुक
गणेश चतुर्थी के त्योहार पर सिंपल और सटल लुक चाहती हैं। तो अंकिता का ये मिनिमल येलो साड़ी लुक स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में अंकिता ने सिंपल येलो बनारसी सिल्क साड़ी को कंट्रास्ट ग्रीन चूड़ियों और गोल्ड प्लेटेड महाराष्ट्रीयन नथ के साथ कैरी किया है। अंकिता ने इस लुक में मेकअप को काफी सटल रखा है। आप भी मिनटों में अंकिता का ये मिनिमल साड़ी लुक क्रिएट कर बप्पा की पूजा में शामिल हो सकती हैं।
फुल डांसिंग वाइब इन ब्लैक साड़ी लुक
गणेश चतुर्थी के मौके पर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट विसर्जन के दौरान होने वाली डांस मस्ती और धमाल के लिए रहती है। आप भी गणेश चतुर्थी पर डांस करने के लिए तैयार हैं, तो अंकिता लोखंडे का ये बेहद खूबसूरत ब्लैक बनारसी सिल्क साड़ी लुक गजरे, मराठी ज्वेलरी और स्मोकी मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं। बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी लुक में अंकिता एकदम मराठी मुलगी नजर आ रही हैं। आप भी अंकिता लोखंडे की तरह ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।
