लिप ग्‍लॉस लगाते वक्त फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल, मिलेगा खूबसूरत लुक: How to Apply Glossy Lipstick
step by step tutorial while applying lip gloss

How to Apply Glossy Lipstick: महिलाएं मेकअप करते समय लिपस्टिक लगाना नहीं नहीं भूलती हैं, लेकिन वह लिपस्टिक की बजाय लिप ग्लास का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रेफर करती हैं क्योंकि यह आपको नेचुरल लुक देता है और इससे आपके होंठ खूबसूरत और ग्लॉसी नजर आते हैं। ग्लॉसी लिप्स हमेशा आकर्षक और ट्रेंडी लगते हैं। अगर आपको भी ग्लॉसी लिप्स पसंद है तो आपके किट में लिप ग्लॉस हमेशा रहना चाहिए। वहीं अगर लिप ग्लॉस ज्यादा चमकदार हो जाए तो यह भद्दा लग सकता है और कभी-कभी इसे लगाने के कुछ देर बाद ही यह फैलना शुरू हो जाता है, जिसके डर से महिलाएं न चाहते हुए भी इसकी जगह मैट लिपस्टिक लगाना शुरू कर देती हैं। तो अगर आपकोभी लिप ग्लॉस लगाना बेहद पसंद है और आप इसे फैलने से बचाना चाहती हैं तो इसके लिए आप काफी आसान गाइड को फॉलो कर सकती हैं।

How to Apply Glossy Lipstick-Lip Gloss Ingredients for perfect lips
Lip Gloss Ingredients for perfect lips
  • लिप स्क्रब
  • लिप बाम/लिप ऑयल
  • लिप लाइनर
  • लिपस्टिक
  • लिप प्लंपर ग्लॉस

लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाने से पहले अपने होठों को इसके लिए तैयार करना ना भूलें। अगर आपके होंठ कटे-फटे रहते हैं तो इससे मेकअप के बाद यह उभरकर सामने आते हैं, जो देखने में बेहद बद्दा दिखता है। इस परेशानी से बचने के लिए डेड सेल्स से भरे लिप्स को एक सॉफ्ट एक्सफोलिएटर की मदद से लगभग दो-तीन मिनट अच्छे तरीके से हल्का मसाज दें। अपने होंठों को सही बेस देने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद ड्राइनेस से छुटकारा पाने के लिए लिप ऑयल या लिप बाम का इस्तेमाल करके होठों को नरिश करें। लिप बाम को लिप्स पर करीब एक दो मिनट तक लगा रहने दें।

अगर आप चाहती हैं कि आपका लिप ग्लॉस लंबे समय तक टिका रहे तो इसके पहले लिप्स पर आप रंग से मेल खाने वाले शेड में थोड़ा सा फाउंडेशन/कंसीलर भी लगा सकती हैं। इससे एक बार में ही होंठ एक समान हो जाएंगे। इसके बाद इस बेस पर पाउडर अप्लाई करें। यह लिप ग्लॉस को फैलने से बचाएगा।

Lip liner tricks every girl should know
Lip liner tricks every girl should know

पतले होठों को मोटा दिखाने के लिए लिपस्टिक के बजाय लिप लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अच्छे रिजल्ट के लिए लिप ग्लॉस लगाने से पहले लिप लाइनर का उपयोग जरूर करें। लिप लाइनर से अपने होठों को हाइलाइट करें। इसके बाद ही लिपस्टिक या लिप लॉस अप्लाई करें। ऐसा करके आप अपने होंठों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। यह तरीका आप किसी भी ओकेजन या वेडिंग फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।

वैसे तो आप डायरेक्ट लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं लेकिन आकर्षक होठों के लिए पहले लिपस्टिक को लिप ब्रश की मदद से छोटे-छोटे स्ट्रोक्स का इस्तेमाल करते हुए अप्लाई करें। ट्रेंडी लुक के लिए आप वाइब्रेंट कलर लिप शेड का चुनाव करें। आप इसके बाद होठों के बीच से लिप ग्लॉस लगाना शुरू करें। इससे आपके लिप्स सुपर हॉट और अधिक सुंदर नजर आएंगे। याद रहे नेचुरल लिप लाइन के ऊपर ग्लॉस लगाने से बचें। आप टिशू पेपर पर एक्स्ट्रा लिप ग्लॉस को दबा सकती हैं। इससे रंग फैलने से बच जाएगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...