The Traitors Top Finalists
Urfi And Nikita Luther Win Popular Show The Traitors

Overview:

The Traitors के टॉप फाइनलिस्ट में निकिता लूथर, उर्फी जावेद, हर्ष गुर्जराल, पूरव झा, सुधांशु पांडे शामिल थे। जिसमें पूरव झा के एलिमिनेट होने के बाद उर्फी जावेद और निकिता लूथर शो की विनर बन चुकी हैं।

Urfi And Nikita Luther Win Popular Show The Traitors: पॉपुलर रियलिटी शो The Traitors को सीजन 1 का विनर मिल चुका है। जी हां, फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और 3 जुलाई को हुए ग्रैंड फिनाले में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने सीजन 1 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। ये दोनों ‘इनसेंट्स’ प्लेयर्स में से थी, जिसने अपनी होशियारी से न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि 70 लाख 5 हजार रुपये की विनिंग अमाउंट को भी अपने नाम कर लिया है। हर हफ्ते नए ट्विस्ट्स और कई एलिमिनेशंस के बाद The Traitors का सफर अब खत्म हो चला है।
और शो को अपना पहला विनर भी मिल गया है।

Top 5 Finalists के साथ शो में देखने को मिला बड़ा ट्विस्ट

अमेजन प्राइम के पॉपुलर रियलिटी शो The Traitors के आखिरी एपिसोड ‘सर्किल ऑफ शोक’ में अपूर्वा मुखीजा को सबसे ज्यादा वोट मिलने पर शो को अलविदा कहना पड़ा। और अपूर्वा के बाद जैस्मीन भसीन को पूरव झा और हर्ष गुर्जराल ने शो से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स – पूरव झा, सुधांशु पांडे, हर्ष गुर्जराल, निकिता लूथरा और उर्फी जावेद मिले।

लेकिन, शो में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब उर्फी को पता चल गया कि पूरव ट्रेटर है। और पूरव झा को भी शो से बाहर निकलना पड़ा। और बाद में शो टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के बीच खेला गया। जिसके लास्ट राउंड में पहले सुधांशु पांडे और फिर हर्ष गुर्जराल बाहर हो गए।

फिनाले में निकिता लूथर और उर्फी जावेद ने मारी बाजी

फिनाले एपिसोड में अपूर्वा मुखीजा, जैस्मीन भसीन, पूरव झा, सुधांशु पांडे और हर्ष गुर्जराल के शो से आउट होने के बाद अंत में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने टॉप 2 में हिस्सा लिया। और शो के होस्ट करण जौहर के पूछने पर दोनों ने मान लिया कि दोनों ट्रेटर्स नहीं बल्कि ‘इनसेंट्स’ हैं। जिसके बाद उन्हें The Traitors Season 1 की विजेता का खिताब मिला।

The Traitors को मिला फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स

अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को प्रीमियर किया गया रियलिटी शो The Traitors होस्ट करण जौहर और 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू किया गया था। शो में हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटीज – हर्ष गुर्जराल, करण कुंद्रा, अंशुला कपूर, अपूर्व मुखीजा, जानवी गौर, जन्नत जुबेर, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नैरोजी, जैस्मीन भसीन, निकिता लूथर, उर्फी जावेद, राज कुंद्रा, साहिल सलाठिया, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, रफ्तार, सुधांशु पांडे, पूरव झा और सूफी मोटीवाला थे। शो में जबरदस्त ट्वीट, शॉकिंग एलिमिनेशन और खतरनाक खुलासों के बाद उर्फी और निकिता लूथर शो की विजेता हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...