इस गांव में नीचे से नहीं ऊपर से बहता है पानी! गाड़ियां भी चलती हैं उल्टी: Ulta Pani Mainpat
Ulta Pani Mainpat

इस गांव में नीचे से नहीं ऊपर से बहता है पानी! गाड़ियां भी चलती हैं उल्टी

Ulta Pani Mainpat : छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव है, जहां पानी उल्टा पहता है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में-

Ulta Pani Mainpat : पानी बहते देखना किसी के लिए भी बड़ी बात नहीं है। इसे हर एक बच्चा और बुजुर्ग बहते देखता है, लेकिन अबतक आपने पानी नीचे की ओर बहते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी पानी को नीचे के बजाय ऊपर की ओर बहते देखा है? अगर नहीं, तो एक बार छत्तीसगढ़ के गांव जरूर जाएं। जी हां, प्राकृतिक सुंदरता से भरा छत्तीसगढ़ के एक खूबसूरत से गांव में पानी नीचे के बजाय ऊपर की ओर बहता है। इस लेख में हम आपको हम इस खूबसूरत से गांव के बारे में बताएंगे, जहां पानी उल्टा बहता है।

Also read: घर की दीवारों पर पेंटिंग लगाने से पहले जाने पेंटिंग से जुड़ा वास्तु धर्म

यह गांव छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में है, जो काफी खूबसूरत स्थानों में से एक है। इसे छत्तीसगढ़ का शिमला’ भी कहा जाता है। इस गांव का मौसम हर समय काफी ज्यादा सुहावना होता है। इसी वजह से यहां आप पूरे साल कभी भी घूमने जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगहे हैं, जिसमें मेहता प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट, दलदली, फिश प्वाइंट जैसे इलाके शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि मैनपाट जिले के बिसरपानी गांव में ‘उल्टा पानी’ नाम की भी एक जगह है।

इस जगह के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यहां पानी उल्टा बहता है। यानि इस जगह के ढलान के विपरीत पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। ऐसे में यह जगह गुरुत्वाकर्षण के नियम को भी फेल कर देती है। इस जगह में एक छोटा-सा पत्थर पानी के नीचे से निकल रहा है, जहां पानी नीचे ढलान की ओर बहने के बजाय उल्टा बहता है। इसी वजह से इस जगह का नाम भी ‘उल्टा पानी’ पड़ गया है। इस जगह में पानी उल्टा क्यों बहता है, इस बारे में वैज्ञानिक भी नहीं जान सके हैं।

इस जगह पर न सिर्फ पानी ढलान के ऊपर बहता है, बल्कि गाड़ी भी अगर आप बिना गियर के रखते हैं, तो यह नीचे जाने के बजाय ऊपर की ओर जाता है। आप यहां गाड़ी बिना चालू किए, ऊपर की ओर चढ़ा सकते हैं। यदि आप इस खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सिर्फ 40 किमी दूर आप इस जगह पर पहुंच सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...