'चंपा' के किरदार में नजर आ रही हैं तृप्ति मिश्रा,रहस्यों से भरी कहानी देख दर्शक हैं उत्साहित: Shamshan Champa Serial
Shamshan Champa Serial

Shamshan Champa Serial: शेमारू उमंग का नया शो ‘शमशान चंपा’ दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। इस अलौकिक ड्रामा का निर्देशन मशहूर निर्माता गुल खान ने किया है, जहाँ रहस्य, डर और रोमांच का अद्भुत मिश्रण दर्शकों को देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस शो में मुख्य किरदार निभाने के लिए तृप्ति मिश्रा को चुना गया है, जो शो में ‘चंपा’ के किरदार में नज़र आ रही हैं।

Also read: अनु को सीक्रेट मैसेज भेजेगी आध्या, फूड स्टॉल को आग लगाएंगे गुंडे: Anupama New Update

अपने किरदार को लेकर उत्साहित तृप्ति मिश्रा ने इसके बारे में चर्चा करते हुए कहा था कि, “मैं हमेशा से गुल मैम द्वारा बनाए गए अनोखे शोज की प्रशंसा करती रही हूं। ‘शमशान चंपा’ भी अपने आप में एक अनोखा शो है। यह एक साधारण लड़की चंपा की कहानी है, जो भगवान शिव की परम भक्त है। इसी बीच नियति एक नया मोड़ लेती है, जब वह एक डायन बन जाती है, लेकिन उसका दिल हमेशा पवित्र रहता है। यह किरदार मुझे अप्रत्याशित रूप से मिला। इस किरदार के लिए कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन कहा जाता है न कि नियति का अपना खेल होता है। मुझे लगता है कि यह भूमिका मेरी किस्मत में लिखी थी और अंततः यह मुझे ऑफर की गई। शो का प्रोमो टीवी पर प्रदर्शित होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना। ऐसे में, मैं चंपा की कहानी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का ब्रेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।”

शो शुरू हो चुका है जिसमें अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा द्वारा निभाया गया किरदार चंपा, एक अंधेरी और डरावनी रात में अपनी जान बचाने के लिए भाग रही है और उसके पास एक टोकरी में चंपा के फूल हैं। वहीं चेहरे पर नकाब पहने और हाथ में मशाल लिए कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। ऐसे में, चंपा अचानक लड़खड़ाकर गिर जाती है और ये लोग चंपा पर हमला करते हैं और उसे घायल और अचेत अवस्था में एक बरगद के पेड़ के नीचे छोड़ देते हैं। जब सब कुछ खत्म होता हुआ-सा लगता है तभी एक रहस्यमय छाया उसके घावों को ठीक कर देती है और चंपा जीवित हो जाती है। इसके बाद वह एक शक्तिशाली डायन में परिवर्तित हो जाती है, जिसके नाखून और बाल बढ़ते दिखाई देते हैं। जैसे ही वह उठकर चलती है, कुचले हुए फूल फिर से जीवित हो जाते हैं। मोनालिसा द्वारा निभाया गया एक शक्तिशाली डायन का किरदार इस पूरी घटना को छाया के रूप में देखता है। ऐसे में चंपा की कहानी क्या है? ये आगे बढ़ते हुए शो के साथ दर्शकों को पता चलेगी।

अगर आप ‘शमशान चंपा’ की भयावहता और रहस्य को जानने और देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो इस नई और रोमांचक कहानी को देखने के लिए आपको शेमारू उमंग पर जाना होगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...