Anupama New Update: टेलीविजन के चर्चित शो अनुपमा में इन दिनों एक के बाद एक नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि अनु और अनुज आध्या को खोजने की कोशिश कर रहे हैं और वह पूरा ध्यान इसी पर दे रहे हैं। दूसरी तरफ अनु ने फूड स्टॉल खोला है जिसे चलाने में अनुज उसकी मदद कर रहा है। अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को अनु का टिफिन दिखता है और उसे उसकी याद आ जाती है। इसके बाद वह एक बड़ा फैसला लेती है।
Also read: अंदर से बहुत खूबसूरत है रूपाली गांगुली का घर, यहां देखें इनसाइड तस्वीरें: Rupali Ganguly House
अनु को मेसेज करेगी आध्या
आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को टिफिन वापस करने को कहा जाता है लेकिन वह कहती हैं कि वह इसे खाली नहीं लौटाना चाहती। वह बोलती है कि वह उसे चॉकलेट से भर देना चाहती है। वह ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि चॉकलेट के साथ वह एक छोटा सा मैसेज लिखकर डालना चाहती है ताकि वह अनुपमा के पास पहुंच जाए। डीन टिफिन लेकर निकल जाता है अब ऐसे में आध्या का मैसेज अनु तक पहुंचेगा या नहीं यह एपिसोड में ही पता चलेगा।
घर छोड़ेगी आध्या
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या मेघा का घर छोड़ने का प्लान बनाती है। मेघा और राघव की लड़ाई हो रही होती है और वह उन दोनों की बातों को काटते हुए बताती है कि वह घर छोड़कर जा रही है। मेघा उसे ऐसा नहीं करने को कहती है तभी अनुज वहां पर पहुंच जाता है और घंटी बजाता है। आध्या दरवाजा खोलने के लिए जाती है लेकिन उसे नहीं पता कि दरवाजे के उस पार अनुज है।
स्टॉल पर आग लगाएंगे बदमाश
उधर नकाबपोश गुंडे अनु के स्टॉल अनु की रसोई को बर्बाद करने के प्लान से पहुंचते हैं। वह यहां आकर तोड़फोड़ करने लगते हैं, अनु उन्हें रोकने की कोशिश करती है लेकिन वह नहीं रुकते और स्टॉल को आग लगा देते हैं।
