Movies on Jio Cinema
Movies on Jio Cinema

Movies on Jio cinema:ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के सबस्‍क्रिप्‍शन खत्‍म होने या कई बार सब्‍सक्रिप्‍शन न होने फिल्‍में और सीरीज मुश्किल है। लेकिन इस मुश्किल का हल हमारे पास है। अगर आप चाहें तो बिना सब्‍सक्रिप्‍शन के भी फिल्‍में देख सकते हैं। ये आर्टिकल हमारे उन रीडर्स के लिए काम का है जो बिना सब्‍सक्रिप्‍शन कुछ देखना चाहते हैं। हम आपको साउथ की कुछ अंडररेटेड फिल्‍मों के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

ठग

YouTube video

हृदयु हारून, सरथ कुमार और मूर, मुनीशकांत की ठग बेहद रोमांचक फिल्‍म है। इस फिल्‍म में लीड कैरेक्‍टर सेतु की दुनिया पूरी तरह बदल जाती है जब उस पर हत्या का झूठा आरोप लगाया जाता है। उसे जेल हो जाती है। लेकिन वहां उसे खतरे का अहसास होता है और वह भागने योजना बनाता है। जिसके लिए कैदियों की अपनी टीम बनाता है। सेतु की इस रोमांचक कहानी को आप जियो सिनेमा पर बिना किसी सब्‍सक्रिप्‍शन के देख सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।

बू

YouTube video

इस हॉरर फिल्‍म में रकुल प्रीत सिंह, विश्वक सेन, रेबा मोनिका जॉन, निवेथा पेथुराज, मंजिमा मोहन और मेघा आकाश ने मुख्‍य भमिका निभाई हैं। फिल्‍म में चार दोस्‍त हैलोवीन पार्टी में एक किताब पढ़ना शुरू करते हैं। किताब में बिना रुके सभी अध्यायों को पढ़ने की चेतावनी दी गई है। वे सभी इसकी भूतिया कहानियों को पढते हैं। जैसे-जैसे वे आगे बढते हैं उन्‍हें अहसास होता है कि वे कहानियों के पात्रों की तरह वास्तविक जीवन में सामना कर रहे हैं।

मंगलवार

2023 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर मंगलवार की कहानी बडी ही रोचक है। इसमें एक गांव में एक साथ कई लोगों की मौत हो जाती है। इस घटना को सुलझाने की जिम्मेदारी एसआई माया को मिलती है। जांच में पता लगता है कि एक रहस्यमयी लड़की की आत्मा और उससे जुडे अंधविश्वास की वजह से है। जियो सिनेमा पर इस फिल्‍म को फ्री में देख सकते हैं।

काली किताब

Kaali Kitab

काजल अग्रवाल की हॉरर थ्रिलर फिल्‍म काली किताब की कहानी एक शापित किताब पर आधारित है। इसमें अजनबियों की जिंदगी कैसे आपस में जुड़ती चली जाती हैं ये देखने लायक है। काली किताब फिल्म का हिंदी डब वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री देखा जा सकता है।

रोमियो

Romeo
Romeo

रोमांटिक-कॉमेडी रोमियो में परिवार के दबाव में आकर शादी करने वाले कपल की कहानी है। हालांकि, शादी के बाद उनके बीच चीजें बदलती हैं। पति अपने रिश्‍ते को बनाने के लिए पत्नी का दिल जीतने की कोशिश करता है।

बडी

बडी में एक सॉफ्ट टॉय के दोस्‍त बनने की कहानी है। हालांकि कहानी थेडी पेचीदा है। उस टेडी में एक लड़की की आत्मा है। पल्लवी का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है और वो कोमा में चली जाती है। उसकी आत्मा एक टेडी बियर में आ जाती है। उसे डर है कि उसके अंगों की तस्करी न कर दी जाए। इसके लिए वो आदित्य की मदद लेती है। फिल्म को हिंदी में जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...