इस रक्षाबंधन जेनेलिया डिसूजा के डिजाइनर साड़ी कलेक्शन को देख करें लुक रीक्रिएट: Genelia D'souza Saree Looks
Genelia D'souza Saree Looks For Rakshabandhan

Genelia D’souza Saree Looks : रक्षा बंधन का त्योहार आ रहा है, ऐसे में राखी की सभी तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाई को बांधने वाली राखी से लेकर अपने आउटफिट तक, बहनों को काफी कुछ सोचना पड़ता है। ऐसे में आपके आउटफिट हंट में मदद करने के लिए ये खास आर्टिकल हाजिर है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे जेनेलिया के कुछ खास साड़ी आउटफिट्स के बारे में जिन्हें इस राखी आप ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के धमाकेदार फैशन स्टाइल से इंस्पायर्ड इन बेहतरीन 9 साड़ी लुक्स को आप ट्राई कर सकती हैं।

Also read:सावन में त्योहारों पर प्लेन साड़ी के साथ करें ये 6 सुपर ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन ट्राई: Stylish Blouse Designs For Plain Saree

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के सुपर स्टाइलिश साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर दिखें सबसे खास: Genelia D’souza Saree Looks

रॉयल साड़ी

अगर आप इस रक्षा बंधन बेहद क्लासी और रॉयल दिखना चाहती हैं तो जेनेलिया के ये लुक खास आपके लिए है। गोल्डन सिल्क साड़ी को एक रेड स्टॉल के साथ पेयर कर जेनेलिया ने तहलका मचा दिया है। आप जेनेलिया की तरह ही इस लुक में कुछ एक्सक्लूसिव ज्वैलरी भी पेयर कर सकती हैं।

ये है कमाल

अगर आप सटल और रॉयल लुक का मिक्सचर चाहती हैं तो बॉलीवुड की शानदार हसीना यानिकि जेनेलिया डिसुजा का ये क्रीम साड़ी लुक परफेक्ट है। क्रीम कलर की एक बेहद सिंपल साड़ी को कैरी कर जेनेलिया काफी खूबसूरत दिख रही हैं। जरदोसी के बॉर्डर ने इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

प्लेन येट क्लासी

अगर आपको ब्राइट कलर्स का शौक है, तो ये साड़ी लुक आपके लिए ही है। महरूम कलर की इस सिल्क साड़ी को गोल्डन बॉर्डर के साथ पेयर कर जेनेलिया ने हर किसी का मन मोह लिया है। आप भी इस साड़ी को अपनाकर अपनी राखी पर बेहद शानदार दिख सकती हैं।

शिमर दैट मैटर्स

अगर आप कुछ अलग और हटकर लुक चाहती हैं तो नेट में थ्रेड लाइनिंग वाली जेनेलिया की ये साड़ी खास आपके लिए है। ब्लैक कलर की नेट साड़ी पर सिल्वर लाइनिंग ने इस लुक में चार नहीं बल्कि पूरे चालीस चांद लगा दिए हैं। इस लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए आप जेनेलिया की ही तरह ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

उफ्फ, तेरी अदा

क्रीमिश गोल्डन ब्लाउज के साथ ब्लैक और गोल्डन लाइनिंग वाली इस शानदार साड़ी लुक को आप जेनेलिया डिसूजा के साथ कैरी कर आग लगा सकती हैं। इस लुक में जेनेलिया बेहद रॉयल और क्लासी लग रही हैं। आप भी उनकी ही तरह राखी के त्योहार पर खूबसूरत दिखेंगी।

इस लुक के क्या कहने

जेनेलिया के सभी साड़ी लुक्स शानदार होते हैं, लेकिन इसके कलर, कॉम्बिनेशन और पैटर्न में बहुत कुछ खास है। क्रीम कलर की साड़ी में एंब्रॉयडर्ड ज्योमेट्रिक बॉर्डर ने इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं। आप भी इस रखी पर इसको ट्राई कर सकती हैं।

टेन ऑन टेन लुक

जेनेलिया का ये लुक टेन ऑन टेन है जिसको आप भी अपना सकती हैं। इस लुक में ब्लू शिमर के साथ बना लाइनिंग पैटर्न बेहद खास है और ये लुक आग लगा रहा है। आप इस लुक को अपना सकती हैं और राखी पर अपने भाई के साथ इस त्योहार को और भी खास बना सकती हैं।

सिंपल सोबर एंड अमेजिंग

अगर आपको बिलकुल सिंपल और सटल लुक चाहिए तो ये लुक आपके लिए है। जेनेलिया ने इस खास लुक में एक व्हाइट कलर के ब्लाउज के साथ येलो कलर की बेहद सिंपल और प्लेन साड़ी कैरी की है। इस लुक को आप भी राखी पर ट्राई कर सकती हैं।

हैंडलूम पैटर्न

इस लुक में जेनेलिया ने एक व्हाइट कलर के कॉलर्ड ब्लाउज के साथ मेहंदी ग्रीन, व्हाइट एंब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ कैरी किया है।आप भी इस लुक को अपनाकर राखी के त्योहार में चार चांद लगा सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...