how to get dark Mehndi

राखी का त्योहार करीब हैं और ऐसे में बहनें अपने अपने भाइयों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। अब त्योहार कोई भी हो संजना-संवरना तो महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। साथ ही त्योहार पर मेहंदी न लगे तो कुछ अधूरा-सा लगता है। अब राखी पर भी कई बहनें मेहंदी लगाने की योजना बना रही हैं और मेहंदी डिजाइन्स चुन रही हैं। लेकिन कोई भी डिजाइन हाथों पर तभी खिलेगी जब कि उसका रंग गहरा हो। अगर मेहंदी का रंग गहरा न हो तो अच्छी से अच्छी डिजाइन भी फीकी जान पड़ती है। इसलिए मेहंदी लगाने से पहले, इसे लगाते समय या इसके बाद रंग गहरा करने के लिए कुछ उपाय जरूरी है। कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय हैं जिनके जरिए आप अपने मेहंदी के रंग की टेंशन से छुटकारा पाएंगे और गहरा रंग पाकर खुश हो जाएंगे। खास बात यह है कि यह उपाय बहुत आसान और घर में मौजूद कुछ चीजों के जरिए आराम से किया जा सकता है। यही नहीं कुछ लापरवाहियों से बचकर मेहंदी की खूबसूरती को दोगुना कर सकते हैं।

  •  सबसे पहले जब हमें मेहंदी लगाना हो उसके पहले साबुन से अच्छी तरह से हाथ साफ कर लें। ताकि हाथों में कोई गंदगी ना हो। हाथों को धोने के बाद उस पर नीलगिरी का तेल लगाएं। ऐसे करने पर मेहंदी बनाना आसान होगा और हाथों से खुशबू भी आती रहेगी।
  • मेहंदी को कम से कम 10-12 घंटे तक रखना चाहिए। मेहंदी जितनी देर तक लगी रहेगी, उतना ही गहरा रंग आएगा। इसके लिए अगर आप रात को मेहंदी लगाते है और रात भर ऐसे ही रहने दें, तो इससे गहरा रंग आने की संभावना बढ़ जाती है।
  • एक अन्य टिप काम की हो सकती है कि आप मेहंदी के सूख जाने के बाद उसे किसी कपड़ें से ढंककर रखें या फिर दस्ताने पहन लें। इससे हाथों को गर्माहट मिलेगी और इससे रंग अच्छा चढ़ेगा।
  • मेहंदी जब थोड़ी सुखने लगे तब नीबू और शक्कर को मिक्स कर के उसका मिश्रण बनाकर रूई की मदद से हल्के हाथों से लगाएं। इससे मेहंदी की डिज़ाइन देर तक चिपकी रहेगी और जल्दी नहीं निकलेगी। नीबू और शक्कर के इस मिश्रण को सीमित मात्रा में ही लगाएं, वरना डिज़ाइन खराब हो सकती है।
  • मेहंदी हटाने के तुरंत बाद पानी में हाथ नहीं डालना चाहिए। इतना ही नहीं दोनों हाथों को आपस में रगड़ना भी नही चाहिए। मेहंदी हटाने बाद अपने हाथों में पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे मेहंदी का रंग बरकरार रहेगा व लंबे समय तक टिकेगा।
  • मेहंदी को नैचरल तरीके से सूखने दें। इसे पंखे या कुलर के सामने जाकर ना सूखाएं, सूख जाने के बाद,  एक पैन पर 4-5 लौंग रख कर उसका धुंआ भी लें। धुंआ तब तक लें जब तक आपके हाथों में गर्म न लगने लगे।
  • किसी भी त्योहार पर कम से कम 2 दिन पहले मेहंदी लगवाएं। इससे उस फंक्शन के दिन तक, आपकी मेहंदी का रंग बहुत गहरा और अच्छा रंग आएगा। मेहंदी लगाने के दूसरे दिन अच्छे रंग नही चढ़ेगा। इसे भी चढ़ने 1-2 दिन लगते हैं।

एक बार फिर देखिए कहीं नेलपेंट लगाने में ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे आप

यूपी में फेमस हैं ये 3 तरह के अचार, आप भी बना सकते हैं घर पर